सीमा विवाद को खत्म करने के लिए भारत और चीन के बीच अहम बैठक आज
नई दिल्ली। भारत चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद को खत्म करने के लिए आज एक बार फिर से दोनों देशों के बीच अहम बैठक होगी। यह बैठक वर्किंग मैकेनिज्म फॉर कंसल्टेंशन एंड कोऑर्डिनेशन की होगी, जिसे भारत-चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद को खत्म करने के लिए किया जाएगा। बता दें कि भारत और चीन के बीच पिछले कई दिनों से सीमा विवाद चल रहा है। 26 जुलाई से इस विवाद को खत्म करने के लिए दोनों देश प्रयासरत हैं, लेकिन यह विवाद अभी तक पूरी तरह से खत्म नहीं हो सका है।
Recommended Video

बता दें कि दोनों देश इससे पहले सीमा से अपनी सेनाओं को वापस बुलाने को लेकर राजी हो चुके थे, लेकिन बावजूद इसके यह प्रक्रिया चीन की ओर से अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। पिछली बार 24 जुलाई को हुई बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच इस बात को लेकर सहमति बनी थी कि आपसी समझौते को जमीनी स्तर पर लागू किया जाए। भारत की ओर से इस बात पर कई बार जोर दिया गया कि डिसइंगेजमेंट की प्रक्रिया को पूरा किया जाए, तनाव को कम किया जाए और सीमावर्ती इलाकों में शांति को फिर से पहले की तरह से बहाल किया जाए।
गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में भारत और चीन सेना के बीच हुए हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। इस घटना में चीन को भी बड़ा नुकसान पहुंचा था लेकिन ये बात अगल है कि उसके आज तक मृत सैनिकों की संख्या की पुष्टि नहीं की। अब इस मामले पर चीन ने एक बार फिर अपना पल्ला झाड़ते हुए हिंसा का जिम्मेदार भारत को ठहराया था। इंडियन एक्सप्रेस चीनी राजदूत सून वेडॉन्ग ने हिंसा की घटना के लिए चीन को पीड़ित बताया।
सून वेडॉन्ग ने एक पत्रिका में लिखा, 'अगर इस घटना के ध्यान से देखा जाए तो इसके लिए भारत जिम्मेदार है चीन नहीं। भारतीय पक्ष ने उकसावे के लिए एलओसी को पार किया। इतना ही नहीं उन्होंने चीनी सेना पर हमला किया, भारत ने दोनों देशों के बीच सीमा मुद्दों को लेकर किए गए समझौतों का उल्लंघन किया है।' सून वेडॉन्ग ने आगे लिखा, 'भारत ने अंतरराष्ट्रीय संबंधों को नियंत्रित करने वाले बुनियादी मानदंडों का भी गंभीर उल्लंघन किया है।'












Click it and Unblock the Notifications