दिलीप ताहिल बोले- कंगना रनौत दूसरों को जज करने से पहले खुद का ड्रग टेस्ट करवाएं
दिलीप ताहिल बोले- कंगना रनौत दूसरों को जज करने से पहले खुद का ड्रग टेस्ट करवाएं
मुंबई। एक्टर सुशांत सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल सामने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने जांच के बाद धर-पकड़ शुरु कर दी है। सुशांत केस की मुख्य आरोपी और दिवंगत एक्टर की गर्लफ्रें रिया चक्रवर्ती के व्हाट्सएप चैट में ड्रग्स लेनदेन के खुलासे के बाद इस केस में नया एंगल जुड़ गया है। वहीं एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बड़ा बयान दिया कि बॉलीवुड के 99 प्रतिशत लोग ड्रग्स के लती हैं।


बॉलीवुड में ड्रग्स का इस्तेमाल होता है, इसमें कोई बड़ी बात नहीं
हिंदुस्तान टाइम्स में छपीं एक रिपोर्ट के मुताबिक दिलीप ताहिल ने कहा कि कंगना को बॉलीवुड में अपने साथ काम करने वाले लोगों पर पर्सनल जजमेंट करने से पहले उन्हें खुद का ड्रग टेस्ट करवाना चाहिए। दिलीप ने कहा कि दुनिया में जो हो रहा होता है, उसका छोटा हिस्सा बॉलीवुड में दिखाई देता है। बॉलीवुड में ड्रग्स का इस्तेमाल होता है, इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। मैं बस यह समझना चाहता हूं कि इसके पीछे कंगना का मकसद क्या है? दिलीप ने कहा कि - 'यह एक अस्वस्थता है जिसने हमारी जिंदगी को उलझा कर रख दिया है।

'कंगना एक सेल्फ मेड टॉप एक्ट्रेस हैं'
कंगना रनौत के करियर पर दिलीप ताहिल ने टिप्पणी करते हए कहा कि , 'कंगना एक सेल्फ मेड टॉप एक्ट्रेस हैं। एक महिला को फिल्म इंडस्ट्री में जिन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, उन सबके बावजूद वह एक सक्सेस एक्ट्रेस हैं, लेकिन अब उनके बयान भ्रम की स्थिति उत्पन्न होने लगे है। एक या 2 बार उन्होंने अपनी बात रखी, लेकिन अब उनके ये बयान स्क्रिप्टेड लग रहे हैं ।

कंगना ने इन एक्टर्स को टेस्ट करवाने का किया था अनुरोध
बता दें कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस कंगना रनौत ने ट्वीट किया था,' मैं रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी, विक्की कौशल से ड्रग टेस्ट के लिए अपने बल्ड सैंपल देने का अनुरोध करती हूं, ऐसी अफवाहें हैं कि वे कोकीन के नशे के आदि हैं। कंगना ने लिखा था कि मैं चाहती हूं कि वे इन अफवाहों का भंडाफोड़ करें, ये युवा लाखों लोगों को प्रेरित कर सकते हैं यदि उनके ब्लड सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आती है सारा भ्रम दूर हो जाएगा।

‘फिल्म इंडस्ट्री में कोकीन सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला नशा है
कंगना रनौत ने एक और ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा , ‘मुझे भी बॉलीवुड में सक्सेज होने के बाद कई पार्टियों में ऐसा एक्सपीरियंस हुआ है और मुझे फिल्मी सितारों के ड्रग्स कनेक्शन का पता चला है। कंगना ने लिखा था कि इस शोबिज की दुनिया के बाहर कई और भी चीजें हो रही हैं। ये रेव पार्टियां बड़े बिजनेस हाउस द्वारा स्पॉन्सर की जाती हैं। किसी को पता लगाना चाहिए कि क्या कोई बॉलीवुड का आदमी इन पार्टीज को स्पॉन्सर कर रहा है। इन ड्रग डीलरों के पास सभी के नंबर्स हैं। कंगना रनौत ने लिखा था, ‘फिल्म इंडस्ट्री में कोकीन सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला नशा है। करीब-करीब हर हाउस पार्टी में कोकीन का इस्तेमाल होता है। इसे शुरुआत में फ्री दिया जाता है। आपने पार्टी के दौरान कब कोकीन का इस्तेमाल कर लिया इसका पता लगाना काफी कठिन है।
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा












Click it and Unblock the Notifications