सबसे पहले दिलीप कुमार के इस दोस्त ने दी निधन की खबर, कोरोना से गई थी 2 छोटे भाइयों की जान

मुंबई। भारत-पाकिस्तान दोनों देशों में रह चुके दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार का निधन हो गया है। दिलीप लंबे समय से बीमार चल रहे थे। तबियत बिगड़ने पर उन्हें कई बार हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा। पिछले एक महीने में ही उन्हें 2 बार अस्पताल ले जाना पड़ा। आज सुबह दिलीप के निधन के खबर उनके ही ट्विटर हैंडल से उनके दोस्त फैजल फारुखी ने दुनिया को दी। जिसके बाद देशभर में दिलीप कुमार की ही खबरें नजर आने लगीं। सोशल साइट्स पर सबसे ज्यादा दिलीप कुमार की ही चर्चा हो रही है। लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बता दिया जाए कि, दिलीप कुमार के दो भाई भी थे, जिनकी मौत हो चुकी है।

कोरोना से 2 भाइयों की भी चली गई थी जान

कोरोना से 2 भाइयों की भी चली गई थी जान

दिलीप कुमार के जो दो छोटे भाई थे, उन्होंने पिछले साल दम तोड़ दिया था। उनके ये भाई थे- असलम और अहसान। परिजनों के मुताबिक, दोनों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई। 21 अगस्त को 88 साल के असलम और फिर 2 सितंबर को 90 साल के अहसान चल बसे थे। उधर, दिलीप कुमार की भी तबियत खराब हो गई थी। भाइयों के गम में दिलीप कुमार और बीवी सायरा बानो ने 11 अक्टूबर को अपनी शादी की 54वीं सालगिरह का जश्न नहीं मनाया था। अब दिलीप कुमार 98 साल के हो चुके थे।

Recommended Video

    Dilip Kumar Funeral: सुपुर्द-ए-खाक Tragedy King, नम आंखों से परिवार ने दी विदाई | वनइंडिया हिंदी
    पेशावर में हुआ था दिलीप का जन्म

    पेशावर में हुआ था दिलीप का जन्म

    दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 को ब्रिटिश इंडिया के पेशावर (अब पाकिस्तान का शहर) में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई नासिक में की थी। वह एक्टर बन गए और फिर 5 दशक के फिल्मी करियर में उन्होंने करीब 60 फिल्में कीं। गजब की अदाकारी के चलते उन्हें सबसे ज्यादा 10 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले। साथ ही भारत सरकार से पद्म भूषण और पद्म विभूषण अवॉर्ड भी मिले। 3 बार नेशनल अवॉर्ड पाया।

    10 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड पाया

    10 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड पाया

    1954: बेस्ट एक्टर (दाग)
    1956: बेस्ट एक्टर (अंदाज)
    1957: बेस्ट एक्टर (देवदास)
    1958: बेस्ट एक्टर (नया दौर)
    1961: बेस्ट एक्टर (कोहिनूर)
    1965: बेस्ट एक्टर (लीडर)
    1968: बेस्ट एक्टर (राम और श्याम)
    1983: बेस्ट एक्टर (शक्ति)
    1994: लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
    2005: स्पेशल अवार्ड

    नेशनल अवॉर्ड जीते

    नेशनल अवॉर्ड जीते

    1961: सेकंड बेस्ट फीचर फिल्म (गंगा जमुना)
    1994: (दादासाहेब फाल्के सम्मान)
    2006: (स्पेशल लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड)

    • पद्म भूषण और पद्म विभूषण अवॉर्ड भी मिले

    1991: पद्म भूषण
    1994: दादासाहेब फाल्के
    2015: पद्म विभूषण

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+