दिलीप कुमार का इलाज कर रहे डॉक्टर ने दी उनकी सेहत की जानकारी, बताया कैसी है दिग्गज अभिनेता की हालत
दिलीप कुमार को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है: हिंदुजा अस्पताल
मुंबई, 7 जून: हिन्दी सिनेमा के सबसे सफल अभिनेताओं में शुमार दिलीप कुमार मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हैं। रविवार को उनको अस्पताल में लाया गया था। उनके अस्पताल में लाए जाने के बाद से कई तरह की अपुष्ट खबरें उनकी सेहत को लेकर आई हैं। सोमवार दोपहर को अस्पताल की ओर से ही उनकी सेहत के बारे में जानकारी दी गई है। हिंदुजा अस्पताल में दिलीप कुमार का इलाज कर रहे डॉ जलील पारकर ने कहा है, दिलीप कुमार वेंटिलेटर पर नहीं हैं, उनको ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। उनके कुछ टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद हम उनकी सेहत को लेकर फिर अपडेट देंगे।
Recommended Video

दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार को रविवार सुबह सांस लेने में दिक्कत हुई थी जिसके बाद उनको मुंबई के खार स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करया गया है। इससे पहले दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने उनकी सेहत को लेकर जानकारी दी थी।
मौत की उड़ने लगी थी अफवाह
दिलीप कुमार के निधन की खबरें रविवार रात से ही सोशल मीडिया पर घूमने लगी थीं। इसको लेकर भी उनकी पत्नी ने प्रतिक्रिया दी है। सायरा बानो ने कहा कि व्हाट्सएप पर आए फोरवार्ड मैसेज पर विश्वास ना करें। दिलीप साब की तबीयत ठीक है। आपकी दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए बहुत आभार। डॉक्टर्स का कहना है कि वो 2-3 दिन में घर आ जाएंगे।
दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट से भी परिवार ने उनका हेल्थ अपडेट दिया गया है। ट्वीट में कहा गया है कि किसी के भी मैसेज का यकीन ना करें। उनकी तबीयत के बारे में यहां हम आपको लगातार जानकारी देते रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications