जब खुद किंग खान ने दिलीप कुमार के लिए स्टेज पर बिछाया था रेड कार्पेट, देखें वीडियो
मुंबई, 07 जुलाई। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। दिलीप कुमार का मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में देहांत हो गया। दिलीप कुमार और शाहरुख खान के बीच काफी करीबी रिश्ता हा है। दिलीप कुमार शाहरुख खान को बहुत पसंद करते थे, दिलीप कुमार को अक्सर देखने के लिए उनके घर जाते थे शाहरुख खान। आज दिलीप कुमार के निधन के बाद सायरा बानो को सांत्वना देने के लिए शाहरुख दिलीप कुमार के घर पहुंचे।
Recommended Video

2001 का वीडियो
दिलीप कुमार के निधन के बाद शाहरुख खान और दिलीप कुमार के साथ की पुरानी तस्वीरों और वीडियो को उनके फैंस सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर लोग तेजी से शेयर कर रहे हैं, जिसमे देखा जा सकता है कि एक कार्यक्रम के दौरान दिलीप कुमार जब स्टेज पर पहुंचते हैं तो शाहरुख खान उनके लिए स्टेज पर रेड कार्पेट खुद अपने हाथ से बिछाते हैं। यह वीडियो वर्ष 2001 का है।

अवॉर्ड फंक्शन में बिछाया रेड कार्पेट
दिलीप कुमार शाहरुख खान को अपना मुंह बोला बेटा मानते थे। शाहरुख अक्सर दिलीप कुमार से मुलाकात करने के लिए जाते थे। शाहरुख खान ना सिर्फ दिलीप कुमार बल्कि सायरा बानों के भी काफी करीब थे वह उन्हें अपनी मां मानते थे। सायरा बानो अक्सर शाहरुख खान के साथ की तस्वीर दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया करती थीं। वर्ष 2001 में जब जी सिनेमा के अवॉर्ड फंक्शन में दिलीप कुमार और सायरा बानो हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे तो स्टेज पर दोनों के लिए खुद शाहरुख ने अपने हाथ से रेड कार्पेट बिछाया था।

दिलीप-सायरा के साथ था नजदीकी रिश्ता
स्टेज पर शाहरुख रेड कार्पेट बिछाते हैं और दिलीप कुमार सायरा बानो के साथ मुस्कुराते हुए उसपर चलते हैं। इसके बाद दिलीप कुमार शाहरुख को गले लगा लेते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि दिलीप कुमार का 98 साल की उम्र में आज हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें सांस लेने की दिक्कत थी, पिछळे महीने भी दो बार उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।












Click it and Unblock the Notifications