दिलीप कुमार को सांस लेने में परेशानी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली। मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार को तबीयत बिगड़ने पर मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया है कि उन्हें छाती में इंफेक्शन है, जिससे उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है। लीलावती अस्पताल की ओर से कहा गया है कि अभिनेता की सेहत को लेकर चिंता जैसी बात नहीं है।
95 साल के दिलीप कुमार बीते कई सालों से बीमार हैं। उनकी पत्नी शायरा बानो उनके साथ रहती हैं। कई दशकों तक दिलीप कुमार ने फिल्मों में काम किया है। 50 और 60 के दशक में वो बॉलीवुड के सबसे सफल अभिनेताओं में शामिल रहे हैं। दिलीप कुमार के नाम पर अंदाज, देवदास, गोपी, राम और श्याम, यहूदी, आदमी, मुगल-ए-आजम, मधुमति, गंगा यमुना, नया दौर, सौदागर जैसी कई यादगार फिल्में हैं।
दिलीप कुमार को फिल्मी दुनिया के कई बड़े सम्मान मिले हैं। 1995 में उनको 'दादा साहब फाल्के' से सम्मान किया गया। 1998 में पाकिस्तान सरकार ने उन्हें वहां के सर्वोच्च सम्मान 'निशान ए इम्तियाज' से नवाजा।
ड्राइवर मांगता रहा माफी, रणवीर सिंह डांटते रहे , वीडियो वायरल