दिग्विजय सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने पर कहा- मेरी पसंद राजगढ़ सीट है, लेकिन...

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर शनिवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि उनका राज्यसभा का कार्यकाल साल 2020 में खत्म हो रहा है। लेकिन अगर पार्टी चाहती है कि मैं लोकसभा चुनाव लड़ूं। ऐसे में मेरी पहली पसंद रायगढ़ लोकसभा सीट होगी। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि मैंने पार्टी से कहा कि अगर वो मुझे कहीं और से चुनाव लड़वाना चाहते हैं, तो मैं उसके लिए भी तैयार हूं और पार्टी जहां से लड़ने को कहेगी मैं लड़ूंगा।

Digvijaya Singh says my first preference will be Rajgarh lok sabha seat

गौरतलब है कि कमलनाथ की चुनौती स्वीकार करते हुए दिग्विजय सिंह ने भोपाल से लड़ने पर सहमति जता दी है। खुद एमपी के सीएम कमलनाथ ने इस बारे में ऐलान किया और कहा कि मैंने ही उनसे कहा था कि आप भोपाल, इंदौर या जबलपुर में कहीं से लड़िए. इसके बाद दिग्विजय सिंह ने मुझे कहा कि आप ही तय करिए और मैंने भोपाल कहा। प्रज्ञा ठाकुर को उनके खिलाफ मैदान में उतारने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा जहां से जिसको लड़ाना चाहे लड़ाए. मैं अपना प्रयास करूंगा। दरअसल साल 1993 से 2003 तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह ने 16 साल से कोई चुनाव नहीं लड़ा है। साल 2003 में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद उन्होंने ऐलान किया था कि वह अगले एक दशक तक न तो चुनाव लड़ेंगे और न ही राज्य की राजनीति में कोई दखल देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+