MP-by-election-results-2020: दिग्विजय ने EVM को लेकर उठाए सवाल तो शिवराज बोले- वह सत्य को कभी स्वीकार नहीं करते
दिग्विजय सिंह ने ईवीएम मशीन की विश्वसनीयता पर उठाए सवाल
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आने शुरू हो चुके हैं। मध्यप्रदेश के 19 जिलों की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में वोटों की गिनती अब अंतिम राउंड पर पहुंच चुकी है। कुछ ही देर में सभी सीटों के परिणाम घोषित हो जाएंगे। वहीं उपचुनाव के फाइनल परिणाम आने से पूर्व कांग्रेस को अपनी हार का अंदाजा लग चुका है।
दिग्विजय के इस बयान पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पिछली बार जब उनकी (दिग्विजय सिंह) पार्टी ने चुनाव में 114 सीटें जीती थीं, तब ईवीएम में कोई मुद्दा नहीं था? वह सत्य को कभी स्वीकार नहीं करते। वह केवल अपनी पार्टी की हार का बहाना बना सकते हैं।
बता दें मतगणना शुरू होने से पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा था कि यह सीधे जनता और सरकार के बीच मुकाबला है। अभी पोस्टल बैलेट के रुझान हैं। इनकी तो कांग्रेस के लोगों को लिस्ट ही नहीं दी गई है। अभी ईवीएम खुलने दो, तो पता चलेगा। सिंह ने 3 नवंबर को बोला था कि इस तकनीकि युग में विकसित देश ईवीएम पर भरोसा नहीं करते, लेकिन भारत और कुछ छोटे देशों में ईवीएम से चुनाव होते हैं। सिंह ने ये सवाल उठाया था कि विकसित देश क्यों नहीं कराते? क्योंकि उन्हें ईवीएम पर भरोसा नहीं है, क्योंकि जिसमें चिप है, वह 'हैक' हो सकती है।