दिग्गी ने बताया राहुल को बेकार, लोगों ने उड़ाया मजाक
लोगों ने दिग्गिजय को उनके बड़बोलेपन के लिए काफी कुछ कहा है। लोगों के लिए दिग्गी की जुबान से निकले शब्द मजाक बन गये हैं।लोगों ने दिग्विजय सिंह को मौकापरस्त और फायदा निकालने वाला स्वार्थी व्यक्ति लिखा है। लोगों ने कहा कि आज कांग्रेस हार गयी तो दिग्गी राजा इस तरह की बातें कर रहे हैं जबकि इन्हीं दिग्गी राजा के लिए राहुल गांधी दुनिया के सबसे अच्छे इंसान थे।
मालूम हो कि पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को कहा कि राहुल शासन करने योग्य नहीं हैं। गोवा के एक न्यूज चैनल को शुक्रवार को दिए साक्षात्कार में दिग्विजय ने कहा है कि राहुल को लोकसभा में पार्टी का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का सामना करना चाहिए था। दिग्विजय का यह साक्षात्कार शनिवार को प्रसारित हुआ।
कांग्रेस नेता ने कहा, "स्वभाव से वह शासक नहीं हैं। उनका स्वभाव उस व्यक्ति जैसा है जो अन्याय के खिलाफ लड़ना चाहता है।"दिग्विजय का बयान ऐसे समय में आया है, जब पार्टी की कई राज्य इकाइयों ने राहुल की क्षमता पर सवाल खड़े किए, क्योंकि पार्टी को उनके नेतृत्व में आम चुनाव में अबतक की सबसे करारी हार मिली।
आम चुनाव में कांग्रेस मात्र 44 सीटों पर सिमट गई, और यह संख्या लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का दावा पेश करने के लिए जरूरी संख्या से भी 10 कम है। गांधी की सार्वजनिक रूप से आलोचना करने के लिए पार्टी राजस्थान और केरल से दो नेताओं को निलंबित कर चुकी है।
देखते हैं दिग्विजय की इस बयानबाजी पार्टी क्या कदम उठाती है और क्या प्रतिक्रिया देती है?
-
MP News Gwalior: विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का क्यों हुआ चुनाव रद्द, रामनिवास रावत बने नए MLA -
Speaker No-Confidence Motion: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से इंडिया ब्लॉक ने क्यों खींचे हाथ? -
Parliament Budget Session: 'आप अबोध बालक हो', संसद में हंगामे पर भड़के गिरिराज सिंह -
Rahul Gandhi: संसद में मचे घमासान के बीच राहुल गांधी का तीखा हमला, अध्यक्ष की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल -
Parliament Today:संसद में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी, राहुल गांधी की सदस्यता भी घिरी -
Parliament Session: राहुल गांधी पर भड़के बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, बताया- ‘प्रोपेगेंडा लीडर' -
Uttarakhand Budget satra सड़क से लेकर सदन तक कांग्रेस का हंगामा, 11 विधेयक सदन में पेश, जानिए आज क्या रहा खास -
Gairsain Assembly Protest: बजट सत्र के बीच उत्तराखंड में बवाल, कांग्रेस कार्यकर्ता ने किया विधानसभा घेराव -
महंगाई, विजयपुर प्रकरण और सूचना आयुक्त नियुक्ति पर बोले उमंग सिंघार, पेट्रोल-डीजल टैक्स घटाने की मांग -
वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बीच इशान किशन के घर पसरा मातम, बहन की हुई दुखद मौत, आखिर किस वजह से गई जान -
संजू सैमसन पर हुई नोटों की बारिश! प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने पर मिली इतनी प्राइज मनी? -
ICC के चाबुक से घायल हुए अर्शदीप सिंह, जीत के नशे में चूर सरदारजी को मिली कड़ी सजा













Click it and Unblock the Notifications