आ गा वो बयान, जिसका था इंतजार! दिग्विजय सिंह ने EVM पर फोड़ ही दिया हार का ठीकरा, कहा- 'चिप वाली मशीन को...'

Digvijaya singh On EVM: कांग्रेस राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव हार गई है। भाजपा तीनों राज्यों में बहुमत से जीती है। कांग्रेस की इस हार के बाद उनके दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आखिर कर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी EVM पर हार का ठीकरा फोड़ते हुए उसपर सवाल उठाए हैं।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर 05 दिसंबर की सुबह ट्वीट करते हुए कहा कि 'चिप वाली किसी भी मशीन को हैक किया जा सकता है।' कांग्रेस का चुनावी हार के लिए ईवीएम को जिम्मेदार ठहराने का पैटर्न रहा है। कांग्रेस ने हमेशा ईवीएम की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं।

Digvijaya singh On EVM

दिग्विजय सिंह ने अपने पूरे ट्वीट में लिखा, ''चिप वाली किसी भी मशीन को हैक किया जा सकता है। मैंने 2003 से ही ईवीएम द्वारा मतदान का विरोध किया है। क्या हम अपने भारतीय लोकतंत्र को पेशेवर हैकरों द्वारा नियंत्रित करने की अनुमति दे सकते हैं! यह मौलिक प्रश्न है जिसका समाधान सभी राजनीतिक दलों को करना होगा। माननीय चुनाव आयोग और माननीय सुप्रीम कोर्ट, क्या आप कृपया हमारे भारतीय लोकतंत्र की रक्षा करेंगे?''

इससे पहले अपने एक ट्वीच में दिग्विजय सिंह ने पोस्टल बैलेट के जरिए कांग्रेस को मिले वोटों पर आभार जताया है। दिग्विजय सिंह ने लिखा, '' अब कुल 230 सीटों के आंकड़े आपके पास हैं। पोस्टल बैलेट के जरिए कांग्रेस और बीजेपी को पड़े वोटों की संख्या विश्लेषण के लिए प्रस्तुत है। सोचने की बात यह है कि जब जनता वही है तो वोटिंग पैटर्न इतना कैसे बदल गया?''

भाजपा छत्तीसगढ़ की 90 सीटों में 54 सीटों पर जीती है। वहीं कांग्रेस 35 सीटें जीती हैं। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से भाजपा 163 सीटों पर जीती है। कांग्रेस 66 सीटें जीती है। राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में भाजपा को 115 सीटों पर जीती है और कांग्रेस 69 सीटों पर जीत दर्ज कर पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+