मोदी समर्थकों पर बरसे दिग्विजय सिंह, बोले- तुम्हारा हिंदुत्व मुसलमान-ईसाइयों के खिलाफ नफरत फैलाना

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से नागरिकता संशोधन कानून का जिक्र करते हुए कहा कि मोदीशाह को सीएए कानून को तत्काल वापस लेना चाहिए। दिग्विजय सिंह ने मोदी समर्थकों पर नफरत फैलाकर वोट बटोरने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुसलमानों और ईसाइयों के खिलाफ नफरत फैलाई जा रही है और इसी नफरत की बदौलत लोगों से वोट बटोरने की कोशिश की जा रही है। दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार से नागरिकता संशोधन कानून को वापस लिए जाने की भी मांग की है।

Recommended Video

    Digvijaya Singh का Modi Government पर हमला, कहा- मोदीभक्तों... | वनइंडिया हिंदी
    digvijaya singh

    दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट करके मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, मोदी भक्तों तुम्हारा हिंदुत्व केवल हिंदुओं को मुसलमान ईसाइयों के खिलाफ नफरत फैला कर वोट बटोरने का है। पुलवामा में हुए शहीदों के परिवारों बारे में एक साल हो जाने के बाद भी अभी तक उन्हें कोई मदद नहीं मिली। ज़रा सोचो। इस ट्वीट के साथ उन्होंने हिंदुत्व को लेकर एक संदेश वाला मैसेज भी साझा किया है। जिसमे लिखा है कि सिर्फ चंदन हिंन्दू नहीं था, हिन्दू तो गांधी बी थे, जिनकी हत्या पर मिठाई बांटी जा रही थी। हिन्दू तो गौरी लंकेश भी थी जिसकी मौत पर तुम उसे कुतिया लिख रहे थे। हिन्दू तो वो 100 लोग भी थे जो लाइनों में लगकर मर गए, हिन्दू तो वो संतोषी भी थी जो आधार कार्ड के चक्कर में मर गई। हिन्दू तो गुरुग्राम की वो बच्चियां भी थीं जिनका गैंगरेप हुआ। हिन्दू तो उस बस के बच्चे भी थे जिनपर पत्थर चले, हिन्दू तो गोरखपुर के वो बच्चे भी थे जो ऑक्सीजन की कमी से मर गए, इतना सेलेक्टिव हिन्दुत्व? आखिर क्यूं?

    इससे पहले दिग्विजय सिंह ने एक और ट्वीट करके सीएए को वापस लिए जाने की भी मांग की। उन्होंने लिखा कि CAA का विरोध सभी धर्मों के धर्म गुरु कर रहे हैं। मोदीशाह जी को CAA क़ानून तत्काल वापस लेना चाहिए। पुलवामा हमले के एक साल पूरे होने पर दिग्विजय सिंह ने लिखा कि पुलवामा का एक साल: शहीद की पत्नी लगा रही गुहार, अब तो सुन लो सरकार - Photo 6 मोदीशाह का काम हो गया राष्ट्रवाद के नाम से चुनाव जीत लिया। अब शहीदों की याद क्यों आयेगी? २०२४ में फिर देखेंगे। मोदीशाह जी और योगी जी शर्म करो और शहीदों के परिवारों की पूरी मदद करो।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+