अब दिग्व‍िजय ने बताया एक और सच

digvijaya singh
नई दिल्ली। कई दिनों से शांत रहे दिग्व‍िजय सिंह ने अपनी जुबान फिर खोली है। इस बार उन्होंने पार्टी ह‍ित की बात कही है। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी मान लिया है कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी के खिलाफ सत्ताविरोधी लहर चल रही है।

हालांकि उनका कहना है कि हर हार के बाद कांग्रेस और मजबूत होकर उभरी है। देश में नरेंद्र मोदी की लहर जैसी कोई स्थिति नहीं है। मोदी और हिटलर में कोई अंतर नहीं है।

यह भी पढ़ें- आरबीआई गवर्नर की सरकार को दो टूक

शुक्रवार को मध्य प्रदेश के रतलाम आए दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से कहा कि यह गलत है कि मोदी अकेले कांग्रेस पर भारी पड़ रहे हैं। सही तो यह है कि यूपीए सरकार की 10 साल की एंटी इनकंबेंसी का उन्हें लाभ मिल रहा है।

कांग्रेस गरीबों की पार्टी है, इसलिए चुनाव प्रचार में ज्यादा खर्च नहीं कर पाई. यही वजह है कि बीजेपी की तुलना में कांग्रेस का प्रचार अभियान कमजोर दिखाई दे रहा है, जबकि मोदी के साथ पूरा कॉरपोरेट जगत खड़ा है। हालांकि आज राहुल के रोड शो में उमड़ी भीड़ और बिस्म‍िल्ला खान के पर‍िवार के समर्थन से पार्टी में एक उम्मीद जरूर जगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+