तेलंगाना पुलिस के खिलाफ विवादित बयान में बुरे फंसे दिग्विजय सिंह

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को तेलंगाना पुलिस के खिलाफ विवादित बयाने देने के आरोप में दर्ज किया गया मामला।

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिग्विजय सिंह के खिलाफ विवादित बयान को लेकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। दिग्विजय सिंह के उस बयान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जिसमें उन्होंने कहा था कि तेलंगाना पुलिस भटके हुए मुस्लिम युवाओं को फर्जी आईएसआईएस की साइट के जाल में फंसा रही है।

digvijaya singh

दिग्विजय सिंह ने तेलंगाना पुलिस पर आरोप लगाया था कि मुस्लिम युवाओं को तेलंगाना पुलिस फंसा रही है, उन्होंने कहा कि फर्जी आईएस की साइट्स को बनाकर इन युवाओं को जानबूझकर तेलंगाना पुलिस फंसा रही है। जिसके बाद टीआएरएस ने दिग्विजय सिंह की आलोचना करते हुए कहा था उनसे इस मामले में तथ्य देने को कहा। टीआरएस और भाजपा ने दिग्विजय सिंह से अपने बयान को समर्थन देने वाले सबूत देने को कहे हैं।

दिग्विजय सिंह ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा था कि फर्जी आईएस की साइट के जरिए मुस्लिम युवाओं को फंसाया जा रहा है, उन्होंने कहा कि जिस जानकारी के दम पर शाजपुर ट्रेन ब्लास्ट और कानपुर में युवक के साथ एक ही दिन एनकाउंटर किया गया। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर सवाल खड़े करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुद्दा यह है कि क्या तेलंगाना पुलिस को मुस्लिम युवाओं को इस तरह से गलत जानकारी देकर फंसाना सही है। .

इसे भी पढ़ें- बाहुबली फिल्म को लेकर मोदी के मंत्री ने दिया बड़ा बयान

दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद टीएसआर के बेटे और आईटी मंत्री केटी रामाराव ने कहा कि यह बेहद ही गैरजिम्मेदाराना बयान है, वह भी इस तरह का बयान ऐसा आदमी दे रहा है जो पहले मुख्यमंत्री रह चुका है। उन्होंने कहा कि मैं अपील करता हूं कि या तो दिग्विजय सिंह अपना बयान वापस लें वरना अपने बयान को समर्थन करता हुआ साक्ष्य मुहैया कराएं। तेंलगाना सरकार का समर्थन करते हुए तेलंगाना के सांसद और केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने भी दिग्विजय सिंह की आलोचना की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+