दिग्विजय सिंह का बड़ा आरोप- ISIS में शामिल होने के लिए मुस्लिम युवाओं को उकसा रही तेलंगाना पुलिस
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट के जरिए कहा है कि क्या ये उचित है? क्या केसीआर ने तेलंगाना पुलिस को मुस्लिम युवाओं को फंसाकर उन्हें आईएसआईएस में शामिल करने की मंजूरी दे रखी है?
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने तेलंगाना पुलिस पर गंभीर और चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। दिग्विजय सिंह ने तेलंगाना पुलिस पर आरोप लगाया है कि वो मुस्लिम युवाओं को आईएसआईएस में शामिल होने के लिए उकसा रहे हैं। कांग्रेस नेता के निशाने पर तेलंगाना की सरकार भी रही।

तेलंगाना सरकार और तेलंगाना पुलिस पर दिग्विजय का निशाना
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप में कहा है कि तेलंगाना पुलिस ने आईएसआईएस की फर्जी साईट बना रखी है, इस साइट के जरिए वो मुस्लिम युवाओं आईएसआईएस माड्यूल्स में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने तेलंगाना की सरकार पर भी निशाना साधा है। उन्होंने पूछा है कि क्या मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव भी इस मामले में शामिल हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव इस मामले में शामिल हैं तो उन्होंने इस्तीफा दे देना चाहिए।
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट के जरिए कहा है कि क्या ये उचित है? क्या केसीआर ने तेलंगाना पुलिस को मुस्लिम युवाओं को फंसाकर उन्हें आईएसआईएस में शामिल करने की मंजूरी दे रखी है? अगर ऐसा है तो उन्हें इस मामले में जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए।
दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि अगर उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं तो इसकी जांच करानी चाहिए और जो भी इस गंभीर मामले में दोषी हैं उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिया जाना चाहिए। दिग्विजय सिंह ने कहा कि तेलंगाना पुलिस की सूचना पर मध्य प्रदेश पुलिस ने शाजापुर ट्रेन धमाके के आरोपियों को गिरफ्तार किया। उसी दिन कानपुर में सैफुल्ला को एनकाउंटर में मार गिराया। बता दें कि शनिवार को ही दिग्विजय सिंह को कांग्रेस ने गोवा और कर्नाटक के प्रभारी पद से हटाया है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications