क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

शिवराज चौहान पर दिग्विजय सिंह का पलटवार, कहा- वे नेहरू के पैर की धूल भी नहीं हैं

Google Oneindia News

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को अपराधी बताए जाने के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। शिवराज सिंह के इस आपत्तिजनक बयान पर कांग्रेस कई नेताओं ने जबरदस्त हमला बोला है। पूर्व सीएम के इस बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि, शिवराज सिंह चौहान जवाहरलाल नेहरू पैर की धूल भी नहीं है, उन्हें ऐसे बयान देते हुए शर्म आनी चाहिए।

'शिवराज चौहान जवाहरलाल नेहरू पैर की धूल भी नहीं'

'शिवराज चौहान जवाहरलाल नेहरू पैर की धूल भी नहीं'

दिग्विजय सिंह ने रविवार को सीहोर में आयोजित एक कार्यक्रम में जब उनसे शिवराज सिंह की टिप्पणी को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, शिवराज चौहान जवाहरलाल नेहरू पैर की धूल भी नहीं है, उन्हें ऐसे बयान देते हुए शर्म आनी चाहिए। जब उनसे जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, आज कश्मीर जल रहा है। इन्होंने (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) अपने हाथ आग में झुलसा लिए हैं। कश्मीर को बचाना हमारी प्राथमिकता है।

शिवराज के खिलाफ सीएम कमलनाथ ने खोला मोर्चा

वहीं शिवराज सिंह के बयान की निदा करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि, देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरू जिन्हें आधुनिक भारत का निर्माता कहा जाता है,जिन्होंने आज़ादी के लिये संघर्ष किया,जिनके किये गये कार्य व देश हित में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनको मृत्यु के 55 वर्ष पश्चात् आज अपराधी कह कर संबोधित करना,बेहद आपत्तिजनक व निंदनीय है।

शिवराज ने ओडिशा में दिया था विवादित बयान

शिवराज ने ओडिशा में दिया था विवादित बयान

मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल ने शिवराज के बयान की निंदा की है। मंत्री लखन सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह जैसे मंझे हुए नेता से ऐसे बयान की उम्मीद नहीं थी। नेहरूजी का सम्मान पूरा देश करता है। दरअसल, शनिवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में मीडिया से बातचीत में शिवराज ने कहा था कि जवाहरलाल नेहरू एक अपराधी हैं, इसके दो मुख्य कारण है। पहला यह कि जब भारतीय फौज कश्मीर से पाकिस्तानी कबाइलियों को खदेड़ते हुए आगे बढ़ रही थी, ठीक उसी वक्त नेहरू ने संघर्ष विराम का ऐलान कर दिया। इस वजह से कश्मीर का एक-तिहाई हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में रह गया। यदि कुछ दिन और सीजफायर की घोषणा नहीं होता तो पूरा कश्मीर भारत का होता।

कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित इलाकों का अमित शाह ने किया हवाई सर्वेक्षण, अब तक 31 लोगों की मौतकर्नाटक के बाढ़ प्रभावित इलाकों का अमित शाह ने किया हवाई सर्वेक्षण, अब तक 31 लोगों की मौत

Comments
English summary
digvijay singh hits out at shivraj singh chauhan over his controversial statement on nehru
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X