दिग्विजय सिंह ने प्रज्ञा ठाकुर और RSS पर साधा निशाना, बोले- शहीद भी अगर संघ को पसंद नहीं तो वो 'शैतान' हैं

नई दिल्ली: साल 2008 में हुए मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने ने पिछले गुरुवार को 26/11 मुंबई हमले में शहीद हेमंत करकरे को लेकर विवादित बयान दिया था। इसके बाद से उनके इस बयान पर सियासी घमासान मचा हुआ है। उनके इस बयान को लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ और प्रज्ञा ठाकुर पर निशाना साधा। दिग्विजय सिंह ने सिलसिलेवार तरीके से ट्विटर पर ये हमला बोला। गौरतलब है कि बीजेपी ने प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल से उनके खिलाफ मैदान में उतारा है।

'भारत 'माता' नहीं, संघ ही सब कुछ है'

दिग्विजय सिंह ने अपने पहले ट्वीट में लिखा कि शहीद हेमंत करकरे के विरुद्ध संघ के लोगों के बयान से साफ़ है कि उनके लिए भारत "माता"नहीं, संघ ही सब कुछ है! जो संघ की मर्ज़ी के ख़िलाफ़ बोले वो देशद्रोही है। भारत के शहीद भी अगर संघ को पसंद नहीं तो वो "शैतान" हैं। हमने संघ की नहीं, संविधान की शपथ ली है। हम भारत माता के भक्त हैं। गौरतलब है कि बीजेपी का उम्मीदवार घोषित होने के बाद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था कि हेमंत करकरे की मौत उनके श्राप की वजह से हुई। मैंने उससे कहा था कि तुम खत्म हो जाओगे और दो महीने से भी कम समय में उन्हें आतंकियों से मार गिराया। गौरतलब है कि 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में हुए हमले के दौरान आतंकवादियों से लड़ते हुए करकरे शहीद हो गए थे।

'देश की मिट्टी में कांग्रेस का खून'

दिग्विजय सिंह ने दूसरे ट्विट में लिखा कि भारत आज एक मज़बूत राष्ट्र है। जिसमें संघ की नहीं, कांग्रेस के लोगों के कुर्बानियाँ शामिल हैं। महात्मा गांधी, इंदिरा जी, राजीव जी के बलिदान हैं;छत्तीसगढ़, कश्मीर, पंजाब, असम, मणिपुर, त्रिपुरा..देश की मिट्टी में कांग्रेस का ख़ून मिला हुआ है। उस ख़ून की ख़ुश्बू संघ को नहीं आती।

'भारत का सूर्य बहुत पहले उदय'

दिग्विजय सिंह ने तीसरे ट्वीट में बीजेपी पर निशाना साधते हुए लिखा कि बीजेपी के लोग भले मानते हों कि जब जागे तभी सवेरा, लेकिन भारत का सूर्य आपसे बहुत पहले उदय हो चुका था।आज़ादी के बाद मज़बूत भारत बनाने में देशवासियों की मेहनत, सैनिकों/ पुलिसकर्मियों के बलिदान, संविधान की ताक़त, कांग्रेस की नीतियां शामिल हैं।राष्ट्र निर्माण यज्ञ है, निजी चमत्कार नहीं।

मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव की सारी खबरें यहां पढ़ें

'आप जो राष्ट्र बना रहे हैं, उसमें शहीदों तक का सम्मान नहीं'

दिग्विजय सिंह ने सिलसिलेवार एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि नेहरु जी ने नए राष्ट्र के रूप में भारत की नींव रखी। उसमें संघ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भी सम्मानपूर्वक शामिल किया, सबको साथ लिया। आप जो राष्ट्र बना रहे हैं, उसमें शहीदों तक का सम्मान नहीं। महात्मा गांधी, इंदिरा जी, राजीव जी से हेमंत करकरे तक सब आपके लिए बस राजनीति है? क्यों?। गौरतलब है कि 16 साल बाद दिग्विजय सिंह 16 साल बाद चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने साल 2003 के बाद से कोई लोकसभा या विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ा है। वहीं भोपाल सीट की बात करें तो साल 1989 के बाद से ये बीजेपी का गढ़ रही है। दिग्विजय सिंह के भोपाल सीट पर उतरने के बाद यहां मुकाबला रोमांचक हो गया है। भोपाल में पांचवे चरण में 12 मई को मतदान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+