पत्नी की मौत के बाद ही शुरु हो गई थी दिग्विजय-अमृता की लव स्टोरी, लिव-इन रिलेशन भी

आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह की पत्नी की कैंसर से पीडित थी। इसके चलते उनका निधन हो गया था। सूत्रों के मुताबिक जब दिग्विजय सिंह के बेटे और चार बेटियों को अपने पिता के अमृता राय से प्रेम संबंधों के बारे में पता चला तो उन्होंने विरोध किया। सूत्रों के मुताबिक राघोगढ़ से विधायक और सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह ने अपने पिता से बात करना भी बंद कर दिया था। दोनों के बीच लंबे समय तक कोई वार्तालाप नहीं हुआ। 27 साल के जयवर्धन सिंह दिग्विजय सिंह की पांच संतानों में सबसे छोटे हैं।
जयवर्धन सिंह ने कहा कि मैं अपने पिता की निजी जिंदगी पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। वरिष्ठ पत्रकार एनडी सिंह ने अमृता राय के साथ अफेयर को स्वीकार करने के लिए दिग्विजय सिंह की तारीफ की है। एनडी सिंह ने कहा, किसी के साथ अपने संबंधों को खुले रूप से स्वीकार करना काफी साहस की जरूरत होती है। अमृता राय के पति और पत्रकारिता के जाने-माने शिक्षक आनंद प्रधान ने कहा है कि अमृता से उनके संबंध बहुत पहले ही खत्म हो चुके हैं और वह अपने भविष्य के बारे में कोई भी फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं।
भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) में हिंदी पत्रकारिता के शिक्षक आनंद प्रधान ने अपने फेसबुक अपडेट में कहा कि एक बड़ी मुश्किल और तकलीफ से गुजर रहा हूं। यह मेरे लिए परीक्षा की घड़ी है। करीब दो दशक तक उनके साथ वैवाहिक दांपत्य निभाने वाली 42 वर्षीय अमृताको भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि मैं और अमृता लम्बे समय से अलग रह रहे हैं और परस्पर सहमति से तलाक के लिए आवेदन किया हुआ है। एक कानूनी प्रक्रिया है जो समय लेती है लेकिन हमारे बीच संबंध बहुत पहले से ही खत्म हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications