डिजिटल जनगणना के नियमों में बड़ा बदलाव! अब प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों की भी लगेगी ड्यूटी?

Centre Amends 1990 Census Rules: देश में डिजिटल जनगणना की तैयारियों के बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले का असर सरकारी कर्मचारियों के साथ निजी स्कूलों के शिक्षकों और दूसरे कर्मचारियों पर भी पड़ सकता है। अब तक जनगणना के काम में मुख्य रूप से सरकारी कर्मचारियों और सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाती थी। लेकिन अब इस व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है।

सरकार ने करीब 36 साल पुराने नियमों में संशोधन करते हुए जनगणना के लिए कर्मचारियों की तैनाती का दायरा बढ़ा दिया है। इसके बाद निजी शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों को भी घर-घर जाकर जानकारी जुटाने की जिम्मेदारी दी जा सकेगी। आखिर सरकार को यह फैसला क्यों लेना पड़ा और किन-किन कर्मचारियों पर इसका असर होगा?

Centre Amends 1990 Census Rules

1990 के नियमों में बड़ा बदलाव

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, जनगणना नियम, 1990 में संशोधन किया गया है।
नई व्यवस्था के तहत राज्य सरकारें और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन निजी स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों को भी जनगणना की ड्यूटी सौंप सकेंगे। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि सभी निजी स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी लगना तय है। जरूरत के अनुसार कर्मचारियों का चयन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: कम मार्क्स पर भी मिल सकती है MBBS सीट! स्ट्रे वैकेंसी राउंड शुरू, चेक करें नया शेड्यूल और जरूरी नियम

हाई कोर्ट के फैसलों के बाद संशोधन

सरकार के इस फैसले के पीछे अदालतों में पहुंचे कुछ मामलों को भी वजह बताया जा रहा है।
इलाहाबाद हाई कोर्ट, बॉम्बे हाई कोर्ट और पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में निजी स्कूलों के कर्मचारियों की जनगणना ड्यूटी को लेकर याचिकाएं दाखिल हुई थीं।

इन मामलों में अदालतों ने अंतरिम राहत दी थी। सवाल यह था कि क्या पुराने नियमों के तहत बिना सरकारी सहायता वाले निजी स्कूलों के शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक काम करने के लिए बाध्य किया जा सकता है।
पुराने नियमों में स्पष्ट व्यवस्था नहीं होने के कारण सरकार ने संशोधन किया है।

किन स्कूलों के शिक्षकों की लगेगी ड्यूटी?

संशोधित नियमों के अनुसार, अब सरकारी स्कूलों के अलावा निजी शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों की सेवाएं भी ली जा सकेंगी। इसमें सरकारी सहायता प्राप्त और बिना सहायता वाले निजी स्कूल शामिल हैं। इसके अलावा ट्रस्ट, सोसाइटी और निजी समितियों द्वारा संचालित स्कूलों के शिक्षक भी इस दायरे में आएंगे। मान्यता प्राप्त और गैर-मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों के साथ गैर-शिक्षण कर्मचारियों को भी जरूरत पड़ने पर जनगणना का काम सौंपा जा सकेगा।

सरकारी दफ्तरों के कर्मचारी भी शामिल

जनगणना के लिए कर्मचारियों का दायरा केवल शिक्षकों तक सीमित नहीं रखा गया है। केंद्र और राज्य सरकारों के कार्यालयों में काम करने वाले लिपिकीय कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई जा सकेगी। नगर निगम, नगर पालिका और दूसरे स्थानीय निकायों के कर्मचारियों को भी इस काम में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों और सरकारी संस्थानों के कर्मचारियों की सेवाएं भी ली जा सकेंगी।

बैंक और निजी कंपनियों पर भी असर

नए नियमों के तहत राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों के कर्मचारियों को भी जनगणना के काम में लगाया जा सकेगा। इसके अलावा निजी कंपनियों, कानून के तहत बने निकायों और दूसरे सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी जरूरत के अनुसार जिम्मेदारी दी जा सकती है। इस बदलाव से प्रशासन के पास जनगणना के लिए अधिक कर्मचारी उपलब्ध हो सकेंगे।

जनगणना में क्या करना होगा?

जनगणना के दौरान कर्मचारियों को घर-घर जाकर परिवारों से जरूरी जानकारी जुटानी होगी। इसके लिए गणनाकर्ता और सुपरवाइजर तैनात किए जाते हैं। गणनाकर्ता परिवारों से निर्धारित सवाल पूछकर जानकारी दर्ज करते हैं, जबकि सुपरवाइजर उनके काम की निगरानी करते हैं। इस बार डिजिटल तरीके से भी जानकारी दर्ज की जाएगी।

निजी स्कूलों पर क्या होगा असर?

नियमों में बदलाव के बाद निजी स्कूलों को अपने कर्मचारियों की जनगणना ड्यूटी और नियमित पढ़ाई के बीच तालमेल बैठाना पड़ सकता है। हालांकि, किस कर्मचारी की ड्यूटी कब और कितने दिनों के लिए लगेगी, इसका फैसला संबंधित प्रशासन करेगा। शिक्षकों और दूसरे कर्मचारियों को ड्यूटी से जुड़ी जानकारी राज्य सरकार या स्थानीय प्रशासन की आधिकारिक सूचना के माध्यम से मिलेगी।

ये भी पढ़ें: 8वीं पास से ग्रेजुएट तक को मौका! पटना में 300 पदों के लिए जॉब कैंप, 40 हजार तक मिलेगी सैलरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+