जज्बे को सलाम: दिव्यांग होते हुए भी चुना फूड डिलीवरी का काम, हाथ साइकिल से पहुंचाता है जोमेटो का खाना
नई दिल्ली। जीवन में बड़े से बड़े दुख और तकलीफें आती है लेकिन इनसे हार माने बिना डटकर इनका सामना करने की ताकत कम ही लोगों में होती है। कई बार शरीर का कोई अंग खो देने या बचपन से दिव्यांग लोगों को भीख मांगते देखा जाता है क्योंकि वे मेहनत कर कमाने की उम्मीद को लगभग खो चुके होते हैं। लेकिन फूड डिलीवरी कंपनी जोमेटो का एक कर्मचारी रामू ऐसे लोगों के लिए बड़ी प्रेरणा है। दरअसल रामू दिव्यांग है। वह अन्य डिलीवरी ब्वाय की तरह बाइक या स्कूटी से खाना डिलीवर नहीं कर सकता ऐसे में वह हाथ से चलाई जाने वाली अपनी तीन पहिया साइकिल के जरिए खाना डिलीवर करने का काम करता है।
समय पर पहुंचने के लिए तेजी से चलाता है साइकिल
रामू की शारीरिक परेशानी के चलते किसी ग्राहक का खाना डिलीवर होने में देरी न हो इसके लिए वह साइकिल पर अपने हाथों को तेजी से चलाता है। रामू की जगह कोई और होता तो शारीरिक अक्षमता के चलते इस भागदौड़ वाले काम को कभी नहीं चुनता लेकिन रामू के काम में खुद पर आत्मविश्वास दिखता है।
वायरल हो रहा रामू का वीडियो
रामू तब चर्चाओं में आ गया जब सोशल मीडिया पर उसका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में रामू ने अपनी हाथ साइकिल पर आगे की ओर खाने का बैग रखा हुआ है जिसे डिलीवर करना है जबकि खुद लाल रंग की जोमेटो की टी-शर्ट पहनी हुई है। रामू के वीडियो की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। लोग रामू के जज्बे को सलाम कर रहे हैं और साथ ही इस काम के लिए रामू पर भरोसा करने के लिए जोमेटो की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
रवीना टंडन बोलीं- जोमेटो जैसी और कंपनियां चाहिए
रामू का वीडियो वायरल हुआ तो बड़ी हस्तियों तक भी पहुंचा। एक्ट्रेस रवीना टंडन ने रामू के वीडियो को रिट्वीट कर जोमेटो को टैग करते हुए लिखा- हौसला बढ़ाने को आगे आने के लिए हमें ऐसी और कंपनियां चाहिए। अच्छा करो।
यह भी पढ़ें- जानिए महाराष्ट्र की मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications