साली से जुदाई सह नहीं पाया जीजा, फिर जो हुआ वो बेहद दर्दनाक था
जालंधर। मोहब्बत में इंसान क्या क्या नहीं कर गुजरता, इसके किस्से हमें रोजाना सुनने को मिलते हैं। इश्क का भूत कुछ इस कदर सवार हुआ कि पूरा परिवार हंसते खेलते तबाही की राह में आ गया। मामला जालंधर का है जहां बिहार मूल के एक जीजा का दिल अपनी साली पर आ गया। उसके बाद जो कुछ हुआ वह भयावह था।

वह अपनी साली को बीवी के होते हुये अपने घर ले आया, लेकिन परिजनों के दखल के बाद चार माह बाद जीजा साली की इस प्रेम कहानी का अंत परिवार के लोगों ने समझा बुझाकर करवाया। परिवार वाले जीजा के प्रेम पास में फंसी युवती को वापस बिहार ले गये। लेकिन जीजा को यह जुदाई सहन नहीं हुई व उसने आत्महत्या कर ली। मृतक प्रेमी दो बच्चों का पिता है।
बताया जा रहा है कि मूलरूप से बिहार निवासी प्रसून अमन नगर में राधा कृष्ण मंदिर में पुजारी हैं। 14 साल पहले होशियारपुर की रजनी से उसकी शादी हुई थी। उसकी 12 साल की बेटी हिमानी और 10 साल का बेटा ऋषभ है। कुछ दिनों पहले उसका अपनी साली से अफेयर हो गया। घर वालों का दबाव आने पर वह उसे वापस बिहार भेज आया। लेकिन साली ये यह जुदाई वह सह नहीं पाया और उसने आत्महत्या कर ली।
जानकारी पर पहुंची थाना आठ की पुलिस ने कमरे की छानबीन की। एसएचओ राजेश ठाकुर ने बताया कि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घरवालों ने किसी लडक़ी के साथ अफेयर की बात कही है। हालांकि लिखित रूप से उन्होंने मानसिक परेशानी बताया है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घरवालों के मुताबिक इलाके में ही रहने वाली रिश्ते में साली से प्रसून का अफेयर नवंबर में शुरू हुआ था। शुरूआत में बातचीत और घर में आना जाना लगा रहा। लेकिन बाद में नजदीकियां अधिक हो गई। इसको लेकर घर में अक्सर झगड़ा होने लगा था।

जिसके चलते जनवरी में प्रसून लडक़ी के साथ घर छोडक़र चला गया था। काफी प्रयास के बाद दोनों परिवारों प्रसून तक पहुंचे थे। उन दोनों को समझाकर 3 जून को घर वापस लाया गया था। इसके बाद लडक़ी के घरवालों ने उसे बिहार भेज दिया। लडक़ी के बिहार जाने के बाद से प्रसून अधिक परेशान हो गया था। प्रसून को बिना बताए जब लडक़ी को बिहार भेज दिया गया तो उसने घरवालों को परेशान करना शुरू कर दिया था।
एक ही रट लगाता था कि वह शादी उसी लडक़ी से करेगा। शादी नहीं कराई तो वह जहर खाकर मर जाएगा। बहु और बच्चों को बर्बाद होता देखकर जतिंदर की ओर से थाना तीन में शिकायत भी प्रसून के खिलाफ दी गई थी। जिसमें कहा गया था कि प्रसून शादीशुदा है। उसकी शादी नहीं कराई जा सकती। वे समझाकर थक चुके हैं। पुलिस किसी तरह परिवार बचाने में मदद करे। हालांकि प्रसून पर इसका प्रभाव नहीं पड़ा। इसी को लेकर तीन दिन पहले पत्नी रजनी दोनों बच्चों को लेकर होशियारपुर अपने मायके चली गई थी।












Click it and Unblock the Notifications