क्या सही है पीएम मोदी का दावा, पंडित नेहरू ने भारतीयों को कहा था आलसी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में अपने भाषण के दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला किया। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने पंडित नेहरू पर भी तंज कसा।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीयों के काम करने के तरीके पर सवाल खड़ा किया था। 1959 में लाल किले पर जवाहर लाल नेहरू के भाषण का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पंडित नेहरू भारतीयों को आलसी समझते थे, उन्होंने दूसरे देशों के लोगों से उनकी तुलना की थी।

पीएम मोदी ने कहा कि लाल किले पर प्रधानमंत्री नेहरू के भाषण का हिस्सा पढ़ना चाहता हूं, उन्होंने कहा था कि भारतीयों में कड़ी मेहनत करने की आदत नहीं होती है, हम यूरोप जापान, चीन, रूस अमेरिका के लोगों जितनी मेहनत नहीं करते हैं। इसका मतलब है कि नेहरू जी को लगता था कि भारतीय आलसी हैं और कम बुद्धिमत्ता वाले हैं।
लेकिन क्या सच में पंडित नेहरू ने 1959 में अपने भाषण में भारतीयों को आलसी कहा था। पंडित नेहरू ने अपने भाषण में कहा था, भारत में, कड़ी मेहनत करने की आदत नहीं है, यह हमारी गलती नहीं है, कभी-कभी इस तरह की आदतें पड़ जाती हैं।
लेकिन सच्चाई यह है कि हम यूरोपियन, जापानी, चीनी, रूसी या अमेरिकियों की तरह कड़ी मेहनत नहीं करते हैं। ऐसा मत सोचिए कि ये देश किसी जादू से विकसित हो गए, ये देश कड़ी मेहनत और बुद्धिमत्ता की वजह से विकसित हुए हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री के भाषण का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के लोगों को देखकर लगता है, इंदिरा गांधी देश के लोगों का सही आंकलन नहीं कर सकीं, लेकिन कांग्रेस का आंकलन उन्होंने सही किया। पीएम मोदी ने इंदिरा गांधी के भाषण का भी जिक्र किया।
इंदिरा गांधी ने 1974 में कहा था कि यह दुर्भाग्य है कि जब कोई काम खत्म हो जाता है तो हम लापरवाह हो जाते हैं। जब कोई कठिनाई सामने आती है तो हम उम्मीद छोड़ देते हैं। कभी-कभी ऐसा महसूस होता है कि पूरे देश ने हार की मानसिकता को स्वीकार कर लिया है। लेकिन उम्मीद छोड़ देना समस्या का समाधान नहीं होता है।
पीएम मोदी ने कहा कि जब कोई शासक खुद को राजा समझता है और जनता को कमतर आंकता है तो वह लोगों की क्षमता पर विश्वास नहीं करता है। यही कांग्रेस की मानसिकता है। पीएम मोदी ने कहा कि इसी सदन में पंडित नेहरू का भाषण हम सबको प्रेरित करता रहेगा।
इसी सदन में अटल जी ने कहा था सरकारें आएंगी, जाएंगी, पार्टियां बनेंगी, बिगड़ेंगी, लेकिन यह देश रहना चाहिए। उनकी पंक्तियां हमेशा हमें प्रेरित करेंगी।
-
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
Dhurandhar-2 में भी PM Modi ने तोड़ी Pakistan की कमर? रीयल से रील तक, भारत ने दुश्मन मुल्क को कितने दिए Shock? -
PM Modi ने किया ऐसा काम, रातोंरात इंटरनेट पर छा गए Yuvraj Dua, इंस्टाग्राम Reel ने मचा दी सनसनी -
PM Modi की गोद में कौन है ये प्याारा बच्चा? जिसे प्रधानमंत्री ने बताया अपना 'नन्हा दोस्त', फोटो वायरल -
गुजरात CM से भारत के PM तक, 24 साल की लगातार ड्यूटी: Narendra Modi के 'अटूट समर्पण' की क्या है कहानी? -
Kal Ka Mausam: 22 मार्च को Delhi-UP समेत किन राज्यों में बारिश का IMD अलर्ट? ओलावृष्टि-वज्रपात संकट कहां? -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
Indian Railway Advisory: 26-27 मार्च की रात रेलवे का सिस्टम ठप, बुकिंग समेत ये 8 सेवाएं रहेंगी बंद-LIST -
गढ़वाल के हरिद्वार में पहले अमित शाह, कुमाऊं से अब राजनाथ सिंह, जानिए क्या है भाजपा का मिशन-2027 'हैट्रिक' -
दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारी पुलिस तैनाती के बीच समाचार एजेंसी यूएनआई के कार्यालय को सील करने का आदेश दिया। -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया












Click it and Unblock the Notifications