क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

5 राज्यों में चुनाव परिणाम से पहले भाजपा के लिए खुशखबरी, धुले नगर निगम चुनाव में 74 में से 50 सीटों पर कब्जा

Google Oneindia News

नई दिल्ली। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम आने से पहले भारतीय जनता पार्टी के लिए महाराष्ट्र से बड़ी खबर आ रही है। महाराष्ट्र के अहमदनगर और धुले नगर निगम के लिए हुए चुनावों के लिए वोटों की गिनती हुई जहां, बीजेपी ने धुले में बड़ी जीत हासिल की है। बीजेपी ने यहां कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को पछाड़ते हुए 50 सीटों पर जीत हासिल कर धुले नगर निगम पर कब्जा जमाया।

dhule ahmednagar municipal corporation election results in maharashtra

धुले में बीजेपी ने बेहतर प्रदर्शन किया। जबकि अहमदनगर में कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन आगे रहीं। अहमदनगर में 67 फीसदी और धुले में 60 फीसदी मतदान हुआ था। धुले में 4.46 लाख वोटर हैं जबकि अहमदनगर में 3.46 लाख वोटर हैं। धुले में बीजेपी ने 50 सीटों पर कब्जा जमाकर एनसीपी से नगर निगम छीन लिया। वहीं, कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के खाते में 14 सीटें आईं। शिवसेना, AIMIM, समाजवादी पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 2-2 सीटों पर जीत दर्ज की। एक सीट पर बसपा ने जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें: उर्जित पटेल का इस्तीफा देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक गंभीर झटका है: मनमोहन सिंहये भी पढ़ें: उर्जित पटेल का इस्तीफा देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक गंभीर झटका है: मनमोहन सिंह

वहीं, कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन ने अहमदनगर नगर निगम 25 सीटों पर जीत हासिल की। बीजेपी के खाते में यहां 14 सीटें गईं, 22 सीटों पर शिवसेना ने जीत हासिल की। अन्य के खाते में 5 सीटें जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने 2 सीटों पर कब्जा जमाया। हालांकि कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन अहमद नगर में बहुमत के आंकड़े को पार नहीं कर सका। 2013 के चुनाव में धुले नगर पालिका में बीजेपी को केवल 3 जबकि अहमदनगर में केवल 9 सीटों पर जीत मिली थी।

ये भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव परिणाम 2018 LIVE: त्रिपुरासुंदरी मंदिर के लिए निकलीं सीएम वसुंधरा राजेये भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव परिणाम 2018 LIVE: त्रिपुरासुंदरी मंदिर के लिए निकलीं सीएम वसुंधरा राजे

English summary
dhule ahmednagar municipal corporation election results in maharashtra
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X