'ब्लैक मनी से दुखी हूं', नोटबंदी पर की बड़ी-बड़ी बातें, अब घर से निकले 300 करोड़, कहां छिपे हैं धीरज साहू
Congress Rajya Sabha MP Dhiraj Sahu Raid: झारखंड के लोहरदगा से कांग्रेस के 64 वर्षीय राज्यसभा सांसद धीरज साहू इस वक्त विवादों में हैं। ओडिशा में उनके देशी शराब कारोबार के परिसरों से आयकर विभाग (इनकम टैक्स) ने छापेमारी के दौरान 300 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं। आईटी विभाग के सूत्रों ने कहा कि यह देश में किसी एजेंसी द्वारा किसी एक ऑपरेशन में "अब तक की सबसे अधिक" नकदी जब्ती है। धीरज साहू का झारखंड में कोई शराब व्यवसाय नहीं है। सूत्रों का कहना है कि यह राज्य की "अनैतिक व्यावसायिक प्रथाओं" के उनके दावों के कारण है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर इन छापों को उजागर करते हुए कहा कि वह 'गारंटी' देंगे कि 'जनता से लूटे गए पैसे का एक-एक पैसा वापस किया जाएगा।' छापेमारी के बाद से धीरज साहू मीडिया के सामने नहीं आ रहे हैं। मीडिया उनसे संपर्क करने की कोशिश में लगी है लेकिन वह फिलहाल कहां छिपे हैं और क्यों चुप हैं, इस बात की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कांग्रेस के नेताओं ने भी इस मामले से अपनी दूरी बना ली है।

नोटबंदी पर काला धन को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करते थे धीरज साहू
धीरज साहू पर हुई इस आयकर विभाग की छापेमारी के बाद नोटबंदी पर काला धन को लेकर किया उनका पुराना ट्वीट वायरल हो गया है। ये ट्वीट 12 अगस्त 2022 का है। इस ट्वीट में धीरज साहू ने लिखा था, ''नोटबंदी के बाद भी देश में इतना काला धन और भ्रष्टाचार देखकर मन व्यथित हो जाता है ।मेरी तो समझ में नहीं आता कि कहां से लोग इतना काला धन जमा कर लेते हैं? अगर इस देश से भ्रष्टाचार कोई जड़ से खत्म कर सकता है, तो वह सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही है।''
इस ट्वीट को भाजपा नेता अमित मालवीय ने भी शेयर किया है। अमित मालवीय ने लिखा है, ''धीरज प्रसाद साहू का सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत ज्यादा गहरा है।''
धीरज साहू को लेकर कांग्रेस पर बरसी भाजपा!
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता मीनाक्षी लेखी ने आरोप लगाया कि आयकर विभाग ने धीरज साहू के ठिकानों से जितनी नकदी बरामद की है, वह अब तक के भ्रष्ट लोगों में सबसे ज्यादा है और कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक फैलाने की कोशिश की है।
मीनाक्षी लेखी ने कहा, ''300 करोड़ रुपये कैश की जब्ती...और काउंटिंग अभी भी जारी है। कांग्रेस ने पीढ़ी-दर-पीढ़ी भ्रष्टाचार फैलाने की कोशिश की है। ₹300 करोड़ सिर्फ एक नेता के पास मिली राशि है। पूरी कांग्रेस के बाकी भ्रष्ट नेताओं की गिनती अभी भी बाकी है। अगर उन सभी को एक साथ रखा जाए, तो कल्पना कीजिए कि कितने नोट निकलेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications