इरफान खान की मौत पर उदास हुए धर्मेंद्र, बोले- 'तुम्हें जन्नत नसीब हो'
इरफान खान की मौत पर उदास हुए धर्मंद्र, बोले- 'तुझे जन्नत नसीब हो'
नई दिल्ली। अभिनेता इरफान खान की मौत पर गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र ने कहा है कि उनकी मौत की खबर से बहुत दुख हुआ है। अपने ट्वीट में धर्मेंद्र ने लिखा, इरफान के साथ कभी-कभी होने वाली मुलाकातें हमेशा स्नेहपूर्ण होती थीं। उनकी तबीयत बिगड़ने की बात सुनने के बाद मैंने लगातार उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए दुआ की। आज उनकी मौत के बारे में सुना तो बहुत दुख पहुंचा। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। भगवान उनको इस मुश्किल समय में ताकत दे। इरफान, तुझे जन्नत नसिब हो।

अमिताभ बच्चन ने इरफान को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, इरफान खान के निधन की खबर मिली है। यह सबसे परेशान करने वाली और दुखद खबर है। एक अविश्वसनीय प्रतिभा, एक महान सहयोगी, सिनेमा की दुनिया के लिए एक शानदार योगदानकर्ता ने हमें बहुत जल्द छोड़ दिया। उनके लिए प्रार्थना और दुआ।

फरहान अख्तर ने ट्वीट किया, इरफान खान वास्तव में एक दयालु अभिनेता थे और उन्होंने जो जादू पर्दे पर उतारा, वह अब हम नहीं देख पाएंगे। आप बहुत जल्दी चले गए। सलमान खान ने लिखा- उनके जाने से फिल्म उद्योग और उनके प्रशंसकों को बड़ा नुकसान हुआ है। मेरी भावनाएं उनके परिवार के साथ हैं। ईश्वर उन्हें शक्ति दे। भाई आपको हमेशा याद किया जाएगा।
Recommended Video
उर्मिला मातोंडकर ने इरफान की मौत पर ट्वीट करते हुए लिखा- इरफान खान के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। एक बेहतरीन कलाकार चला गया। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। आप हमेशा याद आएंगे। रवीना टंडन ने लिखा- एक शानदार कोस्टार, एक अभिनेता के रूप में उत्कृष्ट और एक खूबसूरत इंसान। आपकी जगह कोई नहीं ले सकता। हमने आपको बहुत जल्दी खो दिया।
मुंबई में हुआ इरफान का निधन
54 साल के इरफान खान का बुधवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया। मंगलवार से इरफान की हालत गंभीर थी और वो आईसीयू में थे। उन्हें कोलन इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 2 साल पहले मार्च 2018 में इरफान खान को न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर हुआ था। इसके बाद से लगातार उनकी तबीयत खराब चल रही थी।












Click it and Unblock the Notifications