इमोशनल वीडियो शेयर कर भावुक हुए धर्मेंद्र, कहा-आईने से पूछता था मैं दिलीप कुमार बन सकता हूं क्या?
मुंबई, जुलाई 09: महान बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार का 7 जुलाई को निधन हो गया। वरिष्ठ अभिनेता लंबे समय से बीमार थे और अस्पताल में एडमिट थे। उनके अंतिम संस्कार में अभिनेता धर्मेंद्र देओल सहित कई करीबी दोस्त शामिल हुए। अब धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो डेडिकेट कर अपने प्यारे दोस्त के लिए अपनी संवेदनाएं साझा की हैं। इससे पहले बुधवार को दिलीप कुमार के पार्थिव शरीर के पास बैठे हुए एक्टर धर्मेंद्र की तस्वीरें वायरल हुई थी।

दिलीप कुमार के साथ अपने युवा दिनों को याद किया
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने शुक्रवार को दिलीप कुमार के साथ अपने युवा दिनों को याद किया। उन्होंने कई पोस्टरों में दिलीप कुमार की झलक को याद किया और खुद से पूछा कि क्या वह कभी उनके जैसा बन सकते हैं। दिवंगत अभिनेता को समर्पित इमोशनल वीडियो में, धर्मेंद्र को यह कहते हुए सुना जा सकता है, नौकरी करता, साइकिल पर आता जाता, फिल्मी पोस्टर में अपनी झलक देखता, रातों को जागता, आने ख्वाब देखता, सबह उठकर आईने से पूछा कि, मैं दिलीप कुमार बन सकता हूं क्या?
वायरल हुआ वीडियो
वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'दोस्तो, दिलीप साहब की रुखसती पर... मेरे...आप के रुंदे-रुंदे जज्बात ये...उस अजीम फंकार...उस नीक रूह इंसान को... एक श्रद्धांजलि है। वो चले गए..उन की यादे ना जा पायेगी। दिलीप कुमार के निधन की खबर से धर्मेंद्र बहुत आहत हैं। धर्मेंद्र के इस वीडियो को यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर जमकर कॉमेंट कर रहे हैं।

धर्मेंद्र से बोलीं सायरा- साहब ने पलक झपकी है
दिलीप कुमार को अपने बड़े भाई जैसा मानने वाले धर्मेंद्र निधन की खबर पाते ही उनके घर पहुंच गये थे। इस दौरान की धर्मेंद्र की एक फोटो भी खूब वायरल हो रही है। इसमें धर्मेंद्र, दिलीप के पार्थिव शरीर के पास उदास बैठे हुए हैं। धर्मेंद्र ने अपने ट्वीट में लिखा है, सायरा ने जब कहा, धरम, देखो साहब ने पलक झपकी है, दोस्तों जान निकल गई मेरी। मालिक मेरे प्यारे भाई को जन्नत नसीब करे। धर्मेंद्र ने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह दिलीप कुमार के चेहरे को पकड़े दिख रहे हैं। उन्होंने एक और ट्वीट किया है जिसमें लिखा है, दोस्तों मुझे दिखावा नहीं आता लेकिन मैं अपने जज्बात पर काबू भी नहीं पा पाता। अपने समझ के कह जाता हूं।












Click it and Unblock the Notifications