Dharmasthala Case में खुल रही हैं साजिश की परतें, शिकायतकर्ता से कड़ी पूछताछ में सामने आए अहम सबूत
Dharmasthala Case: कर्नाटक के मंगलुरु में धर्मस्थल केस की जांच जारी है। एसआईटी को इस मामले में कई अहम सुराग मिले हैं। शिकायतकर्ता सीएन चिन्नय्या को कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को अज्ञात स्थानों पर ले जाया गया। कानूनी भाषा में इसे घटनास्थल का प्रत्यक्ष निरीक्षण (स्पॉट महाजर) कहा जाता है। चिन्नय्या के बयानों से जुड़ी जगहों का दौरा जांच टीम ने किया है। सूत्रों के मुताबिक एसआईटी को कुछ अहम सुराग भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से तड़के सुबह यह प्रक्रिया पूरी की गई है।
बता दें कि धर्मस्थल केस में कुछ दिन पहले ही मुख्य शिकायतकर्ता को अरेस्ट किया गया है। शिकायतकर्ता ने दावा किया था कि कई महिलाओं का यौन शोषण किया गया और पीड़िताओं और अहम गवाहों को परिसर में दफनाया गया था। हालांकि, बाद में केस पलट गया है और इस मामले में दूसरी शिकायतकर्ता सुजाता भट्ट अपने बयान से मुकर गई हैं।

Dharmasthala Case में जांच टीम के हाथ लगे अहम सबूत
सूत्रों के मुताबिक, धर्मस्थल केस मामले में एटीएस के हाथ कुछ अहम सबूत लगे हैं। शिकायतकर्ता से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है और अब उसके दावों और जांच टीम के सामने दिए बयानों के बीच तार जोड़े जा रहे हैं। इसके अलावा, दूसरी शिकायतकर्ता के अपने बयान से पलटने के बावजूद उन्हें क्लीन चिट नहीं दी जाएगी। जांच टीम भविष्य में पूछताछ भी कर सकती है। बता दें कि इस मामले में कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा है कि शिकायतकर्ताओं के दावे झूठे पाए गए और इसके पीछे कोई साजिश है, तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Dharmasthala: धर्मस्थल कांड में नया मोड़! पुलिस ने बिना FIR दर्ज किए दफनाया लड़की का शव, अब SIT करेगी खुलासा
मंदिर प्रशासन ने आरोपों से किया इनकार, जांच पर जताया भरोसा
धर्मस्थल प्रशासन ने हत्या, बलात्कार जैसे आरोपों से इनकार करते हुए बयान जारी किया था। मंदिर प्रशासन ने दावा किया था कि निजी स्वार्थ से प्रेरित होकर इस तरह के मिथ्या आरोप लगाए जा रहे हैं। धर्माधिकारी वीरेंद्र हेगड़े ने एसआईटी की जांच पर भरोसा जताते हुए कहा कि हमें पूरा यकीन है कि जांच में सब सच सामने आ जाएगा। हमारा सदियों पुराना इतिहास है और हमने सिर्फ धार्मिक उद्देश्यों के लिए ही नहीं सामाजिक और सांस्कृतिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन किया है।
यह भी पढ़ें: Dharmasthala Controversy: 'अनन्या भट्ट का कोई रिकॉर्ड नहीं', क्या मां सुजाता ने झूठ बोला? सामने आया ये सच












Click it and Unblock the Notifications