महिला संग अश्लील हरकत करते DGP रामचंद्र राव का Video वायरल, आगबबूला हुए कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया क्या बोले?
DGP Ramachandra Rao Viral Video: कर्नाटक के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डीजीपी रामचंद्र राव का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में राव सरकारी कार्यालय में पुलिस की वर्दी में में महिला के साथ अश्लील हरकतें करते नजर आ रहे है। इस वीडियो के वायरल होते ही कर्नाटक पुलिस विभाग की प्रतिष्ठा को भारी ठेस पहुंची है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग जबरदस्त गुस्सा जता रहे हैं। जनता इसे 'काला धब्बा' बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दे रही है।
डीजीपी रैंक के आईपीएस अधिकारी डॉ. रामचंद्र राव से जुड़े इस मामले पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आगबबूला हो गए हैं। उन्होंने तुरंत मामले की जांच के आदेश दिए हैं। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि अधिकारी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक या कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

क्या बोले सीएम सिद्धारमैया?
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "मुझे आज सुबह ही इसके बारे में पता चला, मैंने जांच के आदेश दे दिये हैं। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे कोई भी हो किसी भी पद पर हो, कानून से कोई बड़ा नहीं है। मैंने जांच के आदेश दे दिए हैं, इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।"
गृह मंत्री भी हुए नाराज
इस घटना से राज्य के गृह मंत्री डॉ. जी. परमेश्वर बेहद नाराज हैं, जिन्होंने रामचंद्र राव से मिलने से इनकार कर दिया। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गृह विभाग से तत्काल रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने शाम तक कार्रवाई का आश्वासन दिया है, जिससे राव का पद से हटना लगभग तय माना जा रहा है।
सरकारी चैंबर में की महिला के साथ डीजीपी ने पार की सारी हदें
बता दें बेंगलुरू के आईपीएस अधिकारी डॉ. रामचंद्र राव का यह आपत्तिजनक वीडियो एक सरकारी दफ्तर चुपके से रिकॉर्ड हुआ है। वीडियो में राव अपनी आधिकारिक वर्दी में ड्यूटी के दौरान कुर्सी पर बैठे हैं और महिला के साथ अभद्र हरकतें करते दिख रहे हैं। गोपनीय ढंग से फिल्माया गया यह फुटेज कथित तौर पर उसी सरकारी चैंबर का है, जहां अहम बैठकें और प्रशासनिक कामकाज होते हैं।
वायरल क्लिप में महिला असहज होकर पीछे हटती नजर आती है। इस वीडियो में तीन क्लिप हैं जिसमें दो बार महिला सलवार सूट में नजर आ रही है वहीं एक अन्य क्लिप में महिला साड़ी में नजर आ रही है। जिसके साथ रामचंद्र राव बहुत ही गंदी हरकत करता नजर आ रहा है।
सोना तस्करी की आरोपी है डीजीपी की बेटी
डीजीपी रामचंद्र राव की बेटी, अभिनेत्री रान्या राव, भी अवैध सोने की तस्करी मामले में आरोपी रही हैं। बताया जा रहा है कि यह कथित घटना रान्या राव के केस से भी पुरानी है।
डीजीपी ने बताया इसे साजिश
डीजीपी रामचंद्र राव ने मीडिया से बात करते हुए इसे अपने खिलाफ "साज़िश" बताया। उन्होंने दावा किया कि वीडियो करीब एक साल पुराना है, जब वे बेलगावी में तैनात थे, और उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं। राव के मुताबिक, इस घटना से उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।
यह प्रकरण राज्य सरकार के लिए गंभीर असहज स्थिति पैदा कर रहा है। पुलिस विभाग में पहले भी ड्रग्स व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता के चलते कई अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है। अब एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा सरकारी कार्यालय में की गई ऐसी हरकत सरकार की छवि पर एक और दाग लगा रही है।
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications