कोविड-19 से जुड़े आयात-निर्यात में कोई भी परेशानी आए, तो डीजीएफटी के हेल्पडेस्क पर संपर्क करें

नई दिल्ली। कोरोना वायरस (कोविड-19) से बचाव के लिए देशभर में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की गई है। सरकार ने कहा है कि इस दौरान लोगों तक जरूरत का सारा सामान पहुंचाया जाएगा। इस बीच कई जगह से ऐसी भी खबर आई कि व्यापारियों को सामान के आयात और निर्यात को लेकर कुछ दिक्कतें आ रही हैं। जिसके कारण आम जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इन्हीं परेशानियों का हल करने के लिए सरकार ने एक और जरूरी कदम उठाया है।

coronavirus, lockdown, dgft, export, import, indian government, government, covid 19, कोरोना वायरस, कोविड 19, आयात, निर्यात, आयात-निर्यात, लॉकडाउन, भारत सरकार, सरकार

भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय के तहत आने वाला विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) अब एक हेल्पडेस्क संचालित कर रहा है। इसके तहत अगर कोविड-19 से संबंधित आयात या फिर निर्यात में किसी भी तरह की परेशानी आती है, तो यहां संपर्क किया जा सकता है। आयात-निर्यात से संबंधित किसी भी तरह की परेशानी होने पर नीचे दिए गए टेलीफोन नंबर या फिर ईमेल पर सूचित कर सकते हैं-

ईमेल- [email protected]
टोल फ्री फोन नंबर- 1800-111-550

आप चाहें तो डीजीएफटी के प्लैटफॉर्म http://rla.dgft.gov.in:8100/CRS_NEW/ की सहायता भी ले सकते हैं।

यहां संपर्क करने के बाद आपकी समस्या का जल्द से जल्द निदान किया जाएगा। बता दें भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। देश में अभी तक संक्रमित मामलों की संख्या 748 हो गई है, जबकि इस महामारी से 19 लोगों की मौत भी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+