DGCA कैप्टन अनिल गिल को किया सस्पेंड, सिंधिया बोले- भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति

डीजीसीए ने एयरोस्पोर्ट्स डायरेक्टर कैप्टन अनिल गिल को भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते सस्पेंड कर दिया है। हालांकि अधिकारियों ने बताया कि इस मामले की जांच अभी चल रही है। इससे पहले डीजीसीए ने कैप्टन अनिल गिल को डिपार्टमेंट ऑफ फ्लाइट ट्रेनिंग से एयरोस्पोर्ट्स में ट्रांसफर किया था, जिसके बाद उन्हें बुधवार को सस्पेंड कर दिया गया।

उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है। इस तरह के मामलों में हम हमेशा कानून के तहत सख्त कार्रवाई करेंगे। हालांकि इस पूरे मामल में कैप्टन गिल की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। गिल के सस्पेंसन ऑर्डर में कहा गया है कि कैप्टन गिल को दिल्ली में ही रहना होगा और वह बिना इजाजत हेडक्वार्टर से बाहर नहीं जा सकते है।

jyotiraditya scindia

8 साल के कार्यकाल में गिल पर तीन बार भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। गिल के पास एफटीओ को पास करने का अधिकार था, जहां पर किसी को कॉमर्शियल विमान उड़ाने की ट्रेनिंग के बाद लाइसेंस दिया जाता है। 25 अक्टूबर को गिल पर आरोप लगा कि उन्होंने पायलट और फ्लाइंग स्कूल के साथ मिलकर नियमों का उल्लंघन किया और अपने पद का गलत फायदा उठाया।

अहम बात यह है कि इस पूरे मामले की जांच सीबीआई और ईडी से कराए जाने की मांग की जा रही थी, इसी बीच केंद्र सरकार की ओर से यह बड़ी कार्रवाई की गई है। दरअसल डीजीसीए के पास एक ईमेल आया है जिसमे गिल पर कई संगीन आरोप लगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+