कुंभ के आखिरी स्नान के साथ महाशिवरात्रि आज, मंदिरों में भारी भीड़
नई दिल्ली। देशभर में आज महाशिवरात्रि का त्योहार धूम-धाम से मनाना जा रहा है। महाशिवरात्रि के चलते भगवान शिव के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ जमा होने लगी है। मुंबई, गाजियाबाद, दिल्ली, मेरठ आदि तमाम शहरों में भक्तों की भारी भीड़ इक्ट्ठा होने लगी है। लोगों की लंबी-लंबी कतारे लगी है। मंदिरों को सजाया गया है। महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए तड़के सुबह से ही लोग मंदिरों में पहुंचने लगे। देशभर के कोने-कोने से भगवान शिव के मंदिरों की तस्वीरें आ रही हैं।
वहीं महाशिवरात्रि के आखिरी स्नान पर्व पर सोमवार को कुम्भ मेले में एक बार फिर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। आज महाशिवरात्रि के साथ ही कुंभ का आखिरी स्नान है। मेला प्रशासन को उम्मीद है कि महाशिवरात्रि के मौके पर आज लाखों की तादात में लोग कुंभ में डुबकी लगाने पहुंचेंगे।
Delhi: #Visuals from Gauri Shankar Temple on the occasion of #Mahashivratri pic.twitter.com/zG1CxmacRb
— ANI (@ANI) March 4, 2019
Prayagraj: #Visuals from Sangam ghat on the occasion of #Mahashivratri and last 'shahi snan' of Kumbh Mela pic.twitter.com/kpGDNebdym
— ANI UP (@ANINewsUP) March 4, 2019
अनुमान के मुताबिक सोमवार को कुम्भ के अंतिम स्नान पर्व पर एक करोड़ लोग पुण्य की डुबकी लगाएंगे। मेला प्रशासन ने स्नान पर्व से एक दिन पहले सारी तैयारियां परखीं। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेले का औपचारिक समापन प्रयागराज से करेंगे। मेला अधिकारी विजय किरण आनंद के मुताबिक कुंभ में अब तक 25 करोड़ श्रद्धालुओं ने श्रद्धा की डुबकी लगाई है। आखिरी स्नान के मौके पर 1 करोड़ लोगों के पहुंचने का अनुमान है।
Meerut: Devotees throng Augarnath Temple on #Mahashivratri pic.twitter.com/WNbzl5MTvu
— ANI UP (@ANINewsUP) March 4, 2019
Ghaziabad: #Visuals from Shri Dudheshwar Nath Mandir on the occasion of #Mahashivratri pic.twitter.com/TsrrdpHxDS
— ANI (@ANI) March 3, 2019