Video: आजम खान ने योगी आदित्यनाथ पर साधा निशाना- कहा शैतान ईद नहीं मनाता

रामपुर। अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले सपा के कद्दावर नेता आजम खान ने एक बार फिर से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर विवादित टिप्पणी की है। मर्यादा की सारी सीमाएं लांघकर आजम खान ने सीएम योगी आदित्यनाथ की तुलना एक शैतान से कर दी है। उन्होंने इशारे-इशारे में कहा कि इस्लाम में शैतान ईद नहीं मनाता है, अगर वो (योगी) ईद नहीं मनाएंगे, तो मैं भी होली नहीं मनाऊंगा। ऐसे में हमारी सिवई और उनकी गुझिया कौन खाएगा?। आपको बता दें कि आजम की ये टिप्पणी सीएम योगी के उस बयान का जवाब है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो ईद नहीं मनाते।

शैतान ईद नहीं मनाता

शैतान ईद नहीं मनाता

आजम खान की शब्दवाणी यहीं पर नहीं रूकी, उन्होंने आगे भी कहा कि आप इसलिए ईद नहीं मनाते कि हमारे यहां (इस्लाम) शैतान ईद नहीं मनाता है। जिस दिन शैतान (इल्बीस) ईद मना लेगा, उस दिन हमारे धर्म की बल्ले-बल्ले है।

उन्हें हिंदू होने पर अभिमान है तो...

उन्हें हिंदू होने पर अभिमान है तो...

जहां तक साथ की बात है तो अगर योगी समाजवादी हो जाएं तो वह अच्छे लगें। उन्हें हिंदू होने पर अभिमान है तो हमें एक मुस्लिम होने पर लेकिन मेरे लिए सबसे बड़ी बात ये है कि हम एक इंसान है। आजम ने कहा कि नफरत का बीज बोकर कोई भी सुखी नहीं रह सकता है और ना ही ऐसे सरकार चलाई जा सकती है।

नफरत के दम पर सरकार नहीं चल सकती

नफरत के दम पर सरकार नहीं चल सकती

हां नफरत के दम पर आप सरकार जरूर बना सकते हैं लेकिन उसे चलाने के लिए प्रेम और एकता होना जरूरी है। आप तो सदन में बैठकर काट डालूंगा, औकात बता दूंगा जैसे शब्दों का प्रयोग करते हैं, ये कहां कि भाषा है, कोई नेता ऐसा बोलता है क्या, आप कह रहे हैं हथियार का बदला हथियार से देंगे, हमे आप परदेसी बोलते हैं, हमें कहते हैं कि हम पाकिस्तान या बांग्लादेश चले जाएं, तो बताइए क्यों जाए हम, ये वतन हमारा भी है।

चौतरफा निंदा

चौतरफा निंदा

आजम के इस बयान की चौतरफा निंदा और आलोचना हो रही है, विरोधियों ने उनसे योगी आदित्यनाथ से माफी मांगने को कहा है। हालांकि आजम के इस विवादित बयान पर अभी तक सपा की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है। मालूम हो कि गुरुवार को आजम खान बहुजन समाज पार्टी के नेता लाल जी वर्मा के बेटे के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया से मुखातिब होकर ये बयान दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+