Devi Chitralekha: पति संग UK में यूं एंजॉय करती नजर आईं देवी चित्रलेखा, कौन हैं माधव तिवारी?
Devi Chitralekha with Husband Madhav Tiwari: देश में कथावाचकों की निजी जिंदगी भी सुर्खियों में रहती है। जया किशोरी के बाद दूसरी सबसे चर्चित कथावाचक देवी चित्रलेखा हैं।
हाल ही देवी चित्रलेखा की यूके भ्रमण की तस्वीरें सामने आई हैं। देवी चित्रलेखा अपने पति माधव तिवारी के साथ यूके के मैनचेस्टर में एंजॉय करती दिखी हैं।

इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए देवी चित्रलेखा ने लिखा-'मैनचेस्टर, यूके में खूबसूरत लेक डिस्ट्रिक्ट को देखकर धन्य महसूस कर रही हूं। प्रकृति की सुंदरता आत्मा को शांति और सुकून देती है। हरे-भरे परिदृश्य और शांत जल हमें हमारे आस-पास की दिव्य रचना दिखाते हैं। राधे राधे।'
देवी चित्रलेखा ने अपने इंस्टाग्राम बायो में खुद को आध्यात्मिक गुरु लिख रखा है। चित्रलेखा की शादी माधव तिवारी से हुई है। माधव तिवाड़ी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 'कश्यप गोत्रीय' कान्यकुब्ज ब्राह्मण परिवार के अरुण तिवारी के बेटे हैं।
देवी चित्रलेखा कौन हैं? (Who is Devi Chitralekha)
- देवी चित्रलेखा का जन्म 19 जनवरी 1997 को हरियाणा के पलवल जिले के गांव खंबी में तुकाराम शर्मा व चमेली देवी के घर हुआ है।
- देवी चित्रलेखा का बचपन से ही आध्यत्म की ओर रुझान हो गया था। महज चार साल की उम्र में इन्होंने धर्मग्रंथों का अध्ययन करना शुरू कर दिया था।
- देवी चित्रलेखा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर इनके 4.9M followers हैं।
- देवी चित्रलेखा भगवत गीता की उपदेशक भी हैं। साल 2019 में आध्यात्म्कि और युवा उपदेशक के लिए 'वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड' से सम्मानित किया गया।
- देवी चित्रलेखा 4 साल की थीं, तब वो गुरु गिरधारी बाबा की संस्था से जुड़ गई और कथा की ट्रेनिंग करने लगीं। 6 साल की उम्र से ही उन्होंने लोगों को उपदेश देना और कथा वाचना शुरू कर दिया था।
- देवी चित्रलेखा अपनी शादी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। 20 साल की उम्र में 23 मई 2017 को देवी चित्रलेखा ने हरियाणा के पलवल जिले में गौसेवा धाम हॉस्पिटल में माधव तिवारी से शादी की।












Click it and Unblock the Notifications