देवेंद्र फडणवीस की शिवसेना को दो टूक, गठबंधन पर फैसला कर सकते हैं

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। एक टीवी प्रोग्राम में बोलते हुए फडणवीस ने कहा कि उद्धव ठाकरे को ये तय करना चाहिए कि वे गठबंधन जारी रखते हैं या नहीं।

नई दिल्लीः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। एक टीवी प्रोग्राम में बोलते हुए फडणवीस ने कहा कि उद्धव ठाकरे को ये तय करना चाहिए कि वे गठबंधन जारी रखते हैं या नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि "शिवसेना नेता हमारे सभी फैसलों का विरोध करते हैं। वे हमें सुझाव दे सकते हैं, लेकिन लगातार एक विपक्षी पार्टी की तरह बर्ताव नहीं कर सकते। जनता सब कुछ देख रही है और इस दोहरे स्टैंड को कभी स्वीकार नहीं करेगी।"

Devendra Fadnavis Tells Shiv Sena Decide On Alliance

मुख्यमंत्री ने नहीं लिया किसी का नाम

मुख्यमंत्री ने नहीं लिया किसी का नाम

टीवी प्रोग्राम में बोलते हुए उद्धव ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि 'शिवसेना के कुछ नेता पार्टी चीफ से बड़े हो गए हैं।' बता दें हाल ही में शिवसेना नेता संजय राउत ने राहुल गांधी की तारीफ की थी और कहा था कि राहुल को अब देश सुनना चाहता है।

शिवसेना की कि आलोचना

शिवसेना की कि आलोचना

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि "हम शिवसेना के साथ ही जाएंगे। शिवसेना हमारे साथ 25 साल से है और हम एक सोच के साथ काम करते हैं।" भले ही फडणवीस ने शिवसेना के साथ जाने की बात कही हो लेकिन उन्होंने लगे हाथ एनसीपी की तारीफ भी कर दी। उनका कहना था कि "मैं पवार जी को एक बात का क्रेडिट देना चाहता हूं कि वो कभी विकास के खिलाफ नहीं जाते। वे एक सीमा के बाद कभी विरोध नहीं करते।"

संजय राऊत ने की राहुल गांधी की तारीफ

संजय राऊत ने की राहुल गांधी की तारीफ

हाल ही में एक कार्यक्रम में बोलते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने राहुल गांधी की तारीफ की। राऊत ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी में देश की अगुआई करने की क्षमता है। राहुल आत्मविश्वास से लबरेज नजर आते हैं लोग उन्हें सुनने आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+