राहुल का 'गारंटी कार्ड' राजस्थान, छत्तीसगढ़ में फेल हो गया, महाराष्ट्र में भी नहीं चलेगा: फडणवीस

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को राज्य विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस की 'गारंटी कार्ड' लाने की योजना की निंदा की और कहा कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में यह चाल विफल हो गई। राज्य कांग्रेस के नेताओं ने कहा है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पार्टी के चुनावी वादों वाला 'गारंटी कार्ड' जारी करेंगे।

फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा, "राहुल गांधी के गारंटी कार्ड से कांग्रेस को राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सत्ता बरकरार रखने में मदद नहीं मिली। उन्हें यह भी बताना चाहिए कि वादे के मुताबिक तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में गारंटी कार्ड क्यों लागू नहीं किया जा रहा है। यह यहां भी विफल हो जाएगा।"

Devendra Fadnavis

बागियों से निपटने के लिए क्या है योजना? फडणवीस ने दिया जवाब

आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ नामांकन दाखिल करने वाले बागियों से निपटने के लिए सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना-राकांपा 'महायुति' गठबंधन की रणनीति पर फडणवीस ने कहा कि राकांपा प्रमुख अजीत पवार सहित गठबंधन के नेताओं ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास पर बैठक की।

फडणवीस ने कहा, "हमने सभी मुद्दों को सुलझा लिया है और आप देखेंगे कि 4 नवंबर तक कई बागी अपना नामांकन वापस ले लेंगे।" उन्होंने कहा कि वे बागियों से चर्चा करेंगे और उनकी शिकायतों का समाधान करेंगे। 4 नवंबर नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख है, जबकि चुनाव 20 नवंबर को होंगे।

फडणवीस ने कहा, "महायुति के उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत नामांकन जांच के चरण में पहुंच गए हैं। हम 5 नवंबर से पूरे जोश के साथ अपना अभियान शुरू करेंगे।"

पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी के निर्दलीय चुनाव लड़ने पर क्या बोले फडणवीस?

बोरीवली विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे शहर के भाजपा नेता और पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा कि शेट्टी एक वफादार और ईमानदार पार्टी कार्यकर्ता हैं, जो कई बार "मुखर" हो जाते हैं। उन्होंने कहा, "हम उन्हें (नाम वापस लेने के लिए) मनाने की कोशिश कर रहे हैं।"

इस सवाल पर कि क्या वह महायुति के सत्ता में बने रहने पर अगली सरकार में विवादास्पद एनसीपी नेता नवाब मलिक को शामिल करने के लिए तैयार होंगे, फडणवीस ने कहा, "हमारी पार्टी मलिक के लिए प्रचार भी नहीं करने जा रही है, इसलिए उन्हें मंत्री बनाने का सवाल ही नहीं उठता। हमारी पार्टी शिवसेना उम्मीदवार के लिए प्रचार करने जा रही है जो मलिक के खिलाफ चुनाव लड़ रहा है।"

मलिक मुंबई के मानखुर्द-शिवाजीनगर से अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार हैं, जहां दो सहयोगी दलों के बीच दोस्ताना मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+