नाना पटोले के अमिताभ और अक्षय पर बयान को देवेंद्र फडणवीस ने कहा पब्लिसिटी स्टंट
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने कही अमिताभ और अक्षय की शूटिंग ना होने देने की बात, देवेंद्र फडणवीस बोले- ये पब्लिसिटी स्टंट
नई दिल्ली। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार की पेट्रोल डीजल के दामों पर चुप्पी को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि पूर्व की यूपीए सरकार के समय ये एक्टर बार-बार इस पर बोलते थे लेकिन अब चुप हैं। ऐसे में इनकी फिल्मों की शूटिंग राज्य में रोकी जाएगी। पटोले के बयान पर भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि पटोले सिर्फ पब्लिसिटी के लिए ऐसी बातें कर रहे हैं। कोई किसी को शूटिंग करने से नहीं रोक सकता है।
Recommended Video

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि नाना पटोले नए-नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में नए चुने गए हैं, ऐसे में चर्चा में आने के लिए ये सब पब्लिसिटी स्टंट कर रहे हैं। किसी की शूटिंग को कोई कैसे रोक सकता है? देश में लोकतंत्र और कानून है। ऐसे किसी को मजबूर नहीं किया जा सकता है।
नाना पटोले ने क्या कहा है?
महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने गुरुवार को कहा है कि देश में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मनमोहन सिंह की सरकार में कच्चे तेल के दाम ज़्यादा होने के बाद भी आम आदमी को तेल कम दाम में मिले, इसकी कोशिश सरकार करती थी। उस समय अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार ने ट्वीट किए थे और 5-10 रुपए में पेट्रोल-डीज़ल मिलने की मांग की थी लेकिन आज बहुत ज्यादा दाम होने पर भी वो चुप हैं। आज ये लोग ट्वीट नहीं कर रहे। क्या उन पर मोदी सरकार का दबाव है? मैं कहना चाहता हूं कि जो सितारे दबाव में लोगों से मिले प्यार का इस्तेमाल करते हो, उनकी फिल्में महाराष्ट्र में नहीं देखी जाएंगी और राज्य में उनकी फिल्मों की शूटिंग भी नहीं होगी।
पटोले के इसे बयान को लेकर भाजपा नेताओं ने उन पर जवाबी हमला बोला है। देवेंद्र फडणवीस के अलावा भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता राम कदम ने इस पर कहा है किदेश के प्रतिभावान और सम्मानित कलाकार अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार का कांगेस के नेता दिनदहाड़े धमकी दे रहे हैं, क्या देशहित में ट्वीट करना अपराध हो सकता है?












Click it and Unblock the Notifications