Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

देवेन्द्र फडनीस हो सकते हैं महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। महाराष्ट्र में हालांकि भाजपा को बहुमत तो मिलता नहीं दिख रहा, पर माना जा रहा है कि पार्टी अपनी पुरानी सहयोगी शिव सेना के साथ मिलकर सरकार बना लगी। इसके मुख्यमंत्री होंगे देवेन्द्र फडनीस। 45 साल के फडनीस भाजपा के जुझारू नेता हैं। वे नरेन्द्र मोदी से लेकर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के करीबी माने जाते हैं।

Devendra Fadnavis likely to be new Chief Minister of Maharashtra

देवेंद्र फडनीस को पार्टी में संगठन का आदमी माना जाता है। वे मृदुभाषी हैं। प्रखर वक्ता भी हैं। उनके नाम पर पार्टी हाईकामन में कोई विवाद नहीं होगा।

15 घंटे करते हैं काम

महाराष्ट्र के वरिष्ठ पत्रकार भूवेन्द्र त्यागी कहते हैं कि वे रोज 15 घंटे काम करते हैं। वे जाति से ब्राहमण हैं। हालांकि महाराष्ट्र की राजनीति में मराठाओं का दबदबा रहा है। जानकार मानते हैं कि उनके विदर्भ क्षेत्र से संबंध रखने का लाभ यह हो सकता है कि उनके मुख्यमंत्री बनाए जाने से वहां के लोग यह नहीं कहेंगे कि उनके साथ अन्याय हो रहा है।

महत्वपूर्ण है कि विधानसभा चुनावों में टिकटों के बंटवारे में भी देवेन्द्र फडनीस ने अहम भूमिका अदा की थी। उन्होंने कोशिश की कि पार्टी ईमानदार और साफ-सुथरी छवि वाले नेताओं को ही टिकट दे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+