जानिए उन मुख्यमंत्रियों के नाम जो महज कुछ दिन ही रहे CM, बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित हुए थे, जिसमे भाजपा-शिवसेना गठबंधन को पूर्ण बहुमत हासिल हुआ था, जिसके बाद शिवसेना ने मुख्यमंत्री पद की मांग सामने रख दी। मुख्यमंत्री पद को लेकर शुरू हुआ विवाद इस कदर बढ़ा कि शिवसेना ने एनसीपी व कांग्रेस के साथ हाथ मिला लिया। एक तरफ जहां तीनों ही दल सरकार बनाने की तैयारी कर रहे थे तो उसी बीच हर किसी को चौंकाते देवेंद्र फडणवीस ने अजित पवार के साथ मिलकर सरकार बना ली।

3 दिन के भीतर इस्तीफा

3 दिन के भीतर इस्तीफा

महज तीन दिन के भीतर उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ गया। महज तीन दिन के भीतर जिस तरह से फडणवीस ने इस्तीफा दिया उसके बाद उन्होंने अपने नाम एक अजीबोगरीब रिकॉर्ड कर लिया है। तीन दिन के भीतर इस्तीफा देकर फडणवीस उन नेताओं की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जो सिर्फ कुछ ही दिनों के लिए मुख्यमंत्री के पद पर रहे।

बीएस येदियुरप्पा तीन दिन के सीएम

बीएस येदियुरप्पा तीन दिन के सीएम

इससे पहले बीएस येदियुरप्पा भी सिर्फ तीन दिन तक मुख्यमंत्री रहे थे और उन्हें फ्लोर टेस्ट से पहले इस्तीफा देना पड़ा था। येदियुरप्पा से पहले सबसे कम समय के लिए मुख्यमंत्री जगदंबिका पाल रहे थे। देश के इतिहास में जगदंबिका पाल सबसे कम समय के लिए मुख्यमंत्री रहने वाले नेता हैं।

जगदंबिका पाल 24 घंटे के सीएम

जगदंबिका पाल 24 घंटे के सीएम

  • जगदंबिका पाल 1988 सिर्फ एक दिन के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे।
  • 1968 में सतीश प्रसाद बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। वह प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने वाले सबसे युवा नेता थे, लेकिन सिर्फ एक हफ्ते के भीतर उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
  • एससी मारक 27 फरवरी 1998 को मेघालय के मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन वह सिर्फ 13 दिनों के लिए ही प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर रहे और 10 मार्च 1998 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
  • वहीं जानकारी रामचंद्रन 1988 में तमिलनाड के मुख्यमंत्री बनी थीं। लेकिन वह सिर्फ 23 दिनों के लिए ही प्रदेश की मख्यमंत्री रहीं। वह एआईएडीएमके के संस्थापक एमजी रामचंद्रन की पत्नी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+