जब भाभी ने देवर को सिखाया डांस, तो फिर कमाल की बनी बॉन्डिंग, देखें वीडियो
नई दिल्ली, 07 अगस्त: देवर-भाभी का रिश्ता सबसे खास होता है। ये रिश्ता दोस्ती से लेकर अपनेपन का सबसे बड़ा गवाह है। इस रिश्ते में लाड़ प्यार होता है, एक भाभी अपने देवर को मां की तरह प्यार करतीं हैं तो दोस्त की तरह समझाने का भी हक रखती हैं। भारतीय संस्कृति में यह रिश्ता बेहद प्यार, मस्ती और अपनेपन का प्रतीक है। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर देवर-भाभी का डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों कमाल के डांस मूव्स करते दिखाई दे रहे हैं।

देवर-भाभी ने डांस ने मचाया धमाल
इन दिनों सोशल मीडिया पर डांस वीडियो की भरमार हैं। पहले जहां जीजा-साली की डांस वीडियो ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी तो कुछ दिन पहले एक पोते का अपनी डांस के साथ देसी अंदाज से भरा डांस चर्चाओं में आ गया। वहीं अब इंटरनेट पर देवर-भाभी का डांस वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इस डांस वीडियो में देवर-भाभी के बीच बॉन्डिंग काफी अच्छी नजर आ रही है, जिसको यूजर्स भी लाइक कर रहे हैं।

ट्रेनर भाभी ने सिखाया देवर को डांस
सोशल मीडिया पर शेयर की गई डांस वीडियो में दिखने वाली महिला का नाम वंदना बताया जा रहा है, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपने देवर के साथ एक डांस वीडियो बनाया है, जिसमें वो अपने देवर को कुछ डांस के स्टेप्स सीखा रहीं हैं। जानकारी के मुताबिक वंदना फिटनेस ट्रेनर है और वो अपने इंस्टा पर डांस और फिटनेस से जुड़ी वीडियो शेयर करती हैं।

देवर-भाभी की जोड़ी हुई हिट!
देवर के साथ वीडियो शेयर करते हुए भाभी ने लिखा कि मेरे प्यारे देवर जी, मेरी तरफ से सिखाए गए डांस को इंजाय करते हुए। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे देवर अपनी भाभी के बताए गए डांस मूव्स को फॉलो कर रहे हैं। साथ ही बराबर से उनका साथ देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान भाभी के एक्सप्रेशन भी काफी देखने लायक हैं। और वो काफी अच्छे से अपने देवर को डांस सिखाने में मदद करती हुई नजर आ रही हैं।

फिटनेस ट्रेनर भाभी का कमाल
फिटनेस ट्रेनर वंदना ऑनलाइन फिटनेस कोच हैं और इसी का फायदा अब उनके देवर को भी मिल रहा है। डांस वीडियो में देवर जी अपनी भाभीजी के बताए स्टेप्स को काफी अच्छे से फॉलो करते नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर आ रही स्माइल भी इस बात का सबूत है कि उन्हें डांस सीखना काफी लुभा रहा है। इधर, सोशल मीडिया पर भी लोगों को यह डांस काफी अच्छा लग रहा है, यूजर्स देवर-भाभी के डांस बॉन्डिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। (खबर के अंत में देखें वीडियो)












Click it and Unblock the Notifications