फिल्म अभिनेत्री माही गिल पर हुआ जानलेवा हमला, गुंडों ने की बदतमीजी और हाथापाई, सामने आया Video

मुंबई। एक बड़ी खबर मुंबई से है, जहां पर जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री माही गिल पर एक शूटिंग के दौरान कुछ गुंडों ने हमला किया है, घटना मंगलवार शाम 4:30 बजे घोडबंदर के पास मीरा रोड स्थित एक फैक्ट्री की है, जहां पर वेब सीरीज 'फिक्सर' की शूटिंग हो रही थी, इस दौरान कुछ अज्ञात लोग आए और शूटिंग कर रहे लोगों और अभिनेत्री पर हमला कर दिया।

फिल्म अभिनेत्री माही गिल पर हुआ जानलेवा हमला

फिल्म अभिनेत्री माही गिल पर हुआ जानलेवा हमला

उन लोगों के पास हाथों में लाठी और सरिया थी और वो सभी दारू पीए हुए थे, जिससे उन्होंने लोगों को पीटा,माही गिल के साथ उन्होंने अभद्र व्यवहार किया, उन्होंने माही को गालियां दी, बदतमीजी और हाथापाई भी की, इस हमले में फिल्म के क्रू मेंबर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, हालांकि माही गिल को कोई चोट नहीं आई है। इस घटना का वीडियो फिल्म निर्माता एकता कपूर और डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, इस वीडियो में एक्ट्रेस माही गिल, डायरेक्टर सोहम शाह नजर आ रहे हैं, क्रू मेंबर के सिर पर पट्टी बंधी है।

'पुलिस ने भी दिया हमलावरों का साथ'

यूनिट के मुताबिक जब पुलिस आई तो उन्होंने उन बदमाशों के साथ मिलकर कहा कि इनको और मारो, सामने आए वीडियो में माही गिल ही नहीं बल्कि यूनिट ने बताया कि वो इस वक्त एक फैक्टरी में शूटिंग कर रहे हैं। इस फैक्टरी के लिए उन्होंने पूरा किराया जमा किया था। शूटिंग के दौरान कुछ लोग आए और गालियां देना और मारना शुरू कर दिया और उसके बाद वो चिल्लाने लगे कि यह लोकेशन हमारी है, हमारी परमिशन के बिना यहां शूट नहीं कर सकते।

जान बचाने के लिए कार की तरफ भागीं माही...

इसके बाद यूनिट के साथ माही कार की तरफ भागी, तब जाकर उनकी जान बची, यूनिट ने बताया कि वो पुलिस में केस फाइल नहीं करना चाहते क्योंकि उन गुडों से पुलिस पैसे लेगी और उन्हें छोड़ देगी। हम सालों तक कोर्ट के चक्कर लगाते रह जाएंगे। ये सिर्फ हमें परेशान करने और हमसे पैसे लेने के लिए किया गया है, फिलहाल मीडिया में खबर आने के बाद पुलिस पर दवाब बना है और न्यूज ऐजेंसी ANI के मुताबिक पुलिस ने इस मामले को 7 लोगों को अरेस्ट किया है।

 फिल्म 'देवडी' से मिली माही गिल को पहचान

फिल्म 'देवडी' से मिली माही गिल को पहचान

माही ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत पंजाबी सिनेमा की फिल्म 'हवाई' से कदम रखा था। उन्हें हिंदी सीने जगत में आने का मौका निर्देशक अनुराग कश्यप ने फिल्म 'देवडी' से दिया था। यह एक मॉडर्न देवदास की कहानी थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभय देओल नजर आये थे। इस फिल्म में उन्होंने पारो की भूमिका अदा की थी, जिसे दर्शकों और आलोचकों द्वारा बेहद सराहा गया।

फिल्म 'साहेब बीवी और गैंगस्टर

इसके बाद वह तिग्मांशु धूलिया की फिल्म 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' में नजर आईं थीं, इस फिल्म में उनके अपोजिट रणदीप हुड्डा और जिमि शेरगिल थे, इस फिल्म उन्हें बेहतरीन अदाकारी के लिए फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नामंकन भी मिला था।

ग्लैमरस अभिनेत्रियों में होती है माही गिल की गिनती

ग्लैमरस अभिनेत्रियों में होती है माही गिल की गिनती

इस फिल्म के बाद वह 'पान सिंह तोमर' की बायोपिक में दिखी थीं, इस फिल्म में उनके अपोजिट इरफान खान थे। उन्होंने अपनी तेलुगु फिल्म डेब्यू अपूर्व लखिया की फिल्म 'तूफ़ान' से किया था, जो कि हिंदी फिल्म 'जंजीर' की रीमेक थी, उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपना पहला आयटम नंबर निर्दशक तिग्मांशु धूलिया की फिल्म 'बुलेट राजा' के लिए किया था, उनकी गिनती ग्लैमरस अभिनेत्रियों में होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+