फैशन डिजाइनर स्वप्निल शिंदे लिंग परिवर्तन करवाकर बने ट्रांसजेंडर, फोटो शेयर कर लिखी इमोशनल पोस्ट

Bollywood Hindi News: बॉलीवुड से दो दिन पहले एक बड़ी खबर सामने आई, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। मशहूर फैशन डिजाइनर स्वप्निल शिंदे (Swapnil Shinde) ने अपना लिंग परिवर्तन करवा लिया है। लिंग के अलावा उन्होंने अपना नाम भी बदलकर सायशा (Saisha) कर लिया। स्वप्निल ने खुद अपने लिंग परिवर्तन की बात दुनिया के सामने लाई और इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा।

बचपन को किया याद

बचपन को किया याद

इंस्टाग्राम पर स्वप्निल शिंदे ने लिखा कि चाहे आपका जन्म कहीं भी हुआ हो, लेकिन हमेशा कुछ ऐसा होगा जो आपको आपके बचपन की याद दिलाता है। मेरे लिए, यह मुझे उस तरह के अकेलेपन में ले जाता है, जो मुझे दर्द देता है, जो मुझे एकांत में धकेलता है और भ्रम बढ़ाता है। यह हर पल बढ़ता गया। स्कूल और कॉलेज में जब गया तो लड़कों ने मुझे परेशान किया क्योंकि मैं अलग था। उस वक्त का आंतरिक दर्द बहुत ज्यादा बुरा था।

Recommended Video

    फैशन डिजाइनर स्वप्निल शिंदे लिंग परिवर्तन करवाकर बने ट्रांसजेंडर, फोटो शेयर कर लिखी इमोशनल पोस्ट
    कॉलेज में बदली जिंदगी

    कॉलेज में बदली जिंदगी

    स्वप्निल ने आगे लिखा कि मुझे लगता है कि मैं एक वास्तविकता को जीने के लिए घुटन महसूस करता था। हर रोज मैं सामाजिक उपक्षाओं का शिकार होता था। कॉलेज के दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि जब मैं NIFT में आया तो मुझे अपनी सच्चाई स्वीकार करने का साहस मिला। मैं उस दौरान वास्तव में खिल गया। मैंने वहां कई साल बिताए। उस दौरान में पुरूषों की ओर आकर्षित होता था, क्योंकि मैं समलैंगिग (गे) था, लेकिन ये केवल 6 साल तक ही रहा। बाद में मैंने खुद को स्वीकार कर लिया और आज मैं पूरी तरह से ये स्वीकार करता हूं कि मैं समलैंगिक व्यक्ति नहीं हूं, बल्कि एक ट्रांसवोमन (Transgender) हूं।

    कई स्टार्स ने किया सपोर्ट

    कई स्टार्स ने किया सपोर्ट

    स्वप्निल बॉलीवुड में बड़ा नाम हैं। उन्होंने दीपिका पादुकोण, करीना कपूर समेत कई बड़े स्टार्स के आउटफिट डिजाइन किए हैं। उनके इमोशनल पोस्ट लिखते ही वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। बॉलीवुड की कई हस्तियों ने उनके लिंग परिवर्तन के फैसले का समर्थन किया है। उनके पोस्ट पर एक्ट्रेस सिमरन कौर ने लिखा कि सायशा लव यू, तुम पर हम सबको गर्व है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+