Karan Torani Trolled: 'सेक्स वर्कर को रोमांटिक दिखा रहे हो, शर्म नहीं आती', डिजाइनर करण पर भड़के लोग

Chandni Raatien campaign: मशहूर फैशन डिजाइनर करण तोरणी मूल रूप से दिल्ली के निवासी हैं और आपनी नानी को अपना आदर्श मानते हैं।

 Karan Torani Trolled:

Karan Torani Trolled: मशहूर फैशन डिजाइनर करण तोरणी अपने नए कलेक्शन की वजह से लोगों के निशाने पर हैं। लोग सोशल मीडिया पर काफी बुरा-भला कह रहे हैं क्योंकि करण तोरणी का नया कलेक्शन रेडलाइट एरिया की महिलाओं पर आधारित है। उनके कलेक्शन कैंपेन का नाम 'चांदनी रातें' हैं, जिसको देखकर ऐसा लग रहा है कि सेक्स वर्कर्स ने उनके कपड़े पहन रखे हैं, बसे इसे देखते ही यूजर्स उनपर भड़क गए हैं और वो दिल्ली के मशहूर फैशन डिजाइनर करण तोरणी को खरी-खोटी सुना रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

आपको बता दें कि करण तोरणी ने खुद अपने कलेक्शन के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं और खुद लिखा है कि इस कलेक्शन के लिए उन्होंने सेक्स वर्करों से प्रेरणा ली है। आपको बता दें कि उनके एड शूट में 'द सूटेबल बॉय' की एक्ट्रेस तान्या मनिकतला भी शामिल है, जिन्हें भी लोगों ने निशाने पर लिया है। इस पूरे कैंपन को दिल्ली में ही शूट किया है लेकिन आपको वीडियो देखने के बाद लगेगा कि आप किसी बदनाम एरिया की जगह का वीडियो देख रहे हैं।

नौ-दस साल की लड़कियों को बेचा जाता है

लोगों ने जमकर करण की क्लास लगा दी है और उन्हें कहा है कि रेडलाइट एरिया में महिलाओं के साथ हर तरह का गलत काम होता है, कोई भी औरत मर्जी से शरीर नहीं बेचती, वहां नौ-दस साल की लड़कियों को बेचा जाता है, उनका रेप होता है, उन्हें मारा-पीटा जाता है, उन्हें बड़ा करने के लिए कई तरह के इंजेक्शन लगाए जाते हैं। वहां के औरतों की जिंदगी नर्क से भी बदतर है और आपने उनकी लाइफ को ग्लैमर की तरह परोसने की कोशिश की, ये निहायत ही शर्मनाक है।

गैरकानूनी पेशे को महिमामंडित कर रहे हो

तो कुछ लोगों ने लिखा कि आपको शर्म आनी चाहिए, जो पेशा गैरकानूनी है उसे आप प्रसारित कर रहे हो, वैश्यावृत्ति को रोमांटिक बना रहे हो, ये सब कैसे और किसलिए? सिर्फ सस्ती लोकप्रियता के लिए , कुल मिलाकर सार सिर्फ इतना है कि करण तोरणी इस वक्त बुरी तरह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं, फिलहाल अभी इसके बाबत करण तोरणी का कोई रिएक्शन नहीं आया है।

'मिथ्या' कलेक्शन के लिए भी काफी लोकप्रिय

मालूम हो कि करण तोरणी फैशन की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं। दीपिका पादुकोण और माधुरी दीक्षित जैसी हस्तियां उनके कलेक्शन पहनती हैं। इससे पहले वो 'मिथ्या' कलेक्शन के लिए भी काफी लोकप्रिय हुए थे। जो कि इंडियन मैरिज कल्चर पर आधारित था।

दिल्ली में पर्ल अकादमी से फैशन डिजाइन का कोर्स करने के बाद से तोरणी ने निदा महमूद और मनीष अरोड़ा जैसे बड़े डिजाइनरों के साथ काम किया है लेकिन साल 2017 में उन्होंने अपना कलेक्शन निकाला और मात्र दो सालों के अंदर वो फैशन इंडस्ट्री का चर्चित चेहरा बन गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+