40 सीटों के बाद अभी तक सदमे में कांग्रेस हेडक्‍वार्टर पर पसरा सन्‍नाटा

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला) हालांकि हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा के चुनावों की घोषणा अब किसी भी होने की उम्मीद है, पर राजधानी में कांग्रेस के अकबर रोड स्थित मुख्यालय में ठंडापन पसरा हुआ है।

congress head quarter

न कोई उमंग है न तरंग

कहीं कोई उत्साह का माहौल नहीं। टिकट चाहने वाले गायब है कांग्रेस मुख्यालय से। कांग्रेस मुख्यालय के बाहर सुरक्षाकर्मी सुस्ताने के मूड में बैठे हैं। अगर आप एक चक्कर कांग्रेस मुख्यालय का लगा लें तो यकीन नहीं होगा कि दो प्रमुख प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

यहां पर न तो नेता दिख रहे हैं, न ही टिकट की चाहत रखने वाले। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस मुख्यालय में आपको मनीष तिवारी या मोतीलाल वोरा ही आमतौर पर दिखते हैं।

बाकी नेता नदारद है। सोनिया गांधी या राहुल गांधी भी यहां पर नहीं आ रहे बीते कई हफ्तों से। वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार कहते हैं कि कांग्रेस में लोकसभा चुनाव के बाद बेहद निराशा का माहौल है। पार्टी में हताशा साफ तौर पर दिख रही है।

भवनों से भी नदारद नेता

कांग्रेस मुख्यालय की बात छोड़िए, हरियाणा भवनऔर महाराष्ट्र सदन में भी नेता नहीं दिख रहे। एक दौर में नेता और उनके समर्थक बड़ी तादाद में चुनाव से पहले अपने-अपने राज्यों के भवनों में धावा बोल देते थे।

वहां पर रहकर वे उन नेताओं के घर और दफ्तर में पहुंचते थे,जो उन्हें टिकट दिलवाने की हालत में होते थे। संयोग से महाराष्ट्र और हरिय़ाणा के राजधानी में भवन साथ-साथ हैं कोपरनिक्स मार्ग पर। महाराष्ट्र का एक भवन कस्तूरबा गांधी मार्ग पर भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+