राम रहीम के डेरे में तलाशी अभियान के बीच आया विपश्यना इंसां का बयान

Recommended Video

    Gurmeet Ram Rahim के Dere में तलाशी के बीच आया Dera Spokesperson का बयान । वनइंडिया हिंदी

    सिरसा। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के सिरसा स्थित डेरे में पुलिस की छानबीन शुरू होने से पहले ही यहां के प्रवक्ता का बयान आया है। डेरा प्रमुख के जेल जाने वाले दिन से लेकर अब तर डेरा की ओर से सभी मसलों पर बोल रहीं डेरा की प्रवक्ता विपश्यना इंसां ने आज एक फिर बयान जारी किया।

    राम रहीम के डेरे में पुलिस के घुसने पर डेरा प्रवक्ता ने दिया बड़ा बयान

    विपश्यना इंसां ने कहा कि डेरा हमेशा से कानून का पालन करता रहा है। हम लोगों से अपील करते हैं कि सभी समर्थक शांति बनाए रखें। गौरतलब है कि मंगलवार (5 अगस्त)को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से डेरा सच्चा सौदा की तलाशी के आदेश दिए जाने के बाद आज से यह तलाशी अभियान शुरू होगा। यह अभियान रिटायर्ड जज केएस पवार की निगरानी में होगा। बता दें कि राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद से उनके डेरे में विभिन्न प्रकार की गैर कानूनी गतिविधि होने की बात सामने आ रही थी।

    बताया गया कि 60 अधिकारियों की टीम बनाई गई है। डेरा में खुदाई समेत बाकी कामों के लिए 6 जेसीबी मशीन, 10 से ज्यादा लोहार, बुलेट प्रूफ गाडिय़ां, क्रेन और फॉयर ब्रिगेड गाडियां नौ डॉग स्क्वॉड टीमें भी साथ रहेंगी। सर्च ऑपरेशन की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी जिसके लिए 60 कैमरामैन भी प्रशासन ने तैनात करने के इंतजाम किए हैं। सर्च ऑपरेशन के दौरान बम स्क्वॉड को भी साथ रखा गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+