7 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया राम रहीम का करीबी दिलावर इंसा, हनीप्रीत की तलाश जारी
साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी गुरमीत राम रहीम के करीबी दिलावर इंसा को पुलिस की एसआईटी टीम ने सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया
Recommended Video
नई दिल्ली। रेप के मामले में जेल में बंद गुरमीत राम रहीम के करीबी दिलावर सिंह इंसा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दिलावर को हरियाणा के सोनीपत में पुलिस ने दबोचा। पंचकूला कोर्ट ने उसे 7 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। माना जा रहा है कि इस गिरफ्तारी के बाद फरार चल रही हनीप्रीत के बारे में कुछ जानकारी मिल सकेगी।
साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी गुरमीत राम रहीम के करीबी दिलावर इंसा को पुलिस की एसआईटी टीम ने सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया। दिलावर पर देशद्रोह, हिंसा भड़काने तथा राम रहीम को भगाने का षडयंत्र रचने का आरोप है। उसे सात दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है।
आपको बता दें कि साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी साबित होने के बाद से दिलावर इंसा अंडरग्राउंड हो गया था। माना जा रहा है कि पुलिस को दिलावर से राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत की जानकारी मिल सकती है। हनीप्रीत भी राम रहीम को सजा मिलने बाद से लापता है। देशद्रोह की आरोपी हनीप्रीत 25 अगस्त से फरार चल रही है।
ये भी पढ़े-जेल में मां से मिलकर रोने लगा राम रहीम, 50 मिनट तक हुई बातचीत