26 सिंतबर को फरार हुई डेरे वाली हनीप्रीत ने यहां-यहां डाला था डेरा

नई दिल्ली। सिरसा से 26 सिंतबर को भागी हनीप्रीत के पीछे एक महीन से ज्यादा समय से कई राज्यों की पुलिस पड़ी हुई है। इस दौरान ऐसी खबरें आई कि हनीप्रीत नेपाल भाग गई है। लेकिन आज टीवी चैनलों को दिए इंटरव्यू में हनीप्रीत ने नेपाल जाने की खबरों का खंडन कर दिया। हनीप्रीत 27 और 28 अगस्त को अपने भाई के ससुराल हनुमानगढ़ में रही थी लेकिन जब 29 अगस्त को हरियाणा पुलिस उसे पकड़ने पहुंची तब तक वह वहां से जा चुकी थी। इसके बाद खबर आई की 30 अगस्त को हनीप्रीत राजस्थान के ही सांगरिया में एक भक्त के घर में रुकी थी।

उदयपुर के इस मॉल में दिखी थी हनीप्रीत

उदयपुर के इस मॉल में दिखी थी हनीप्रीत

उसकी फरारी की खबरें यहीं पर नहीं रुकी फिर खबरें आई कि हनीप्रीत को उदयपुर के सेलिब्रेशन मॉल में खरीददारी करते हुए देखा था। हनीप्रीत की लोकेशन पुलिस को उदयपुर में मिली थी, लेकिन जब तक उसके पास पहुंचती वह वहां से भी फरार हो चुकी थी। लेकिन पुलिस हरियाणा पुलिस और उदयपुर की स्पेशल टीम ने यहां उदयपुर के सेक्टर-14 नाकोड़ा नगर में रहने वाले प्रदीप गोयल को गिरफ्तार किया है। यह डेरे का सबसे विश्वास पात्रों में से एक माना जाता है।

पुलिस ने 21 सितंबर को गुरसर मोडिया में छापा मारा था

पुलिस ने 21 सितंबर को गुरसर मोडिया में छापा मारा था

प्रदीप गोयल ने पुलिस को बताया था कि वह नेपाल चली गई है। वहां रेडियो के जरिए हनीप्रीत की तलाशी के लिए मुनादी करवा दी गई। इसके बाद भारत-नेपाल सीमा पर पहरा कड़ा कर दिया गया था। लेकिन हनीप्रीत का वहीं पर भी कोई पता नहीं चला। इसी बीच पुलिस को खबर लगी कि हनीप्रीत राम रहीम के पैतृक गावं गुरसर मोडिया में है। इसके बाद हरियाणा पुलिस ने 21 सितंबर को गुरसर मोडिया में छापा मारा। लेकिन वह वहां भी नहीं मिली।

 हनीप्रीत दिल्ली आई थी

हनीप्रीत दिल्ली आई थी

25 सिंतबर को हनीप्रीत दिल्ली में देखी गई। वह लाजपत नगर स्थित अपने वकील से मिलने आई थी। वह अपने वकील के माध्यम से दिल्ली हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत चाहती थी। हनीप्रीत दिल्ली आई और वापस भी चली गई, लेकिन पुलिस उसे पकड़ने में फिर नाकामयाब रही। इसके बाद 2 अक्टूबर की रात कुछ टीवी चैनल हनीप्रीत से मिलने में सफल हो गई। जहां पर हनीप्रीत ने अपने उपर लग रहे कई आरोपों के जबाव दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+