पैरोल पर जेल से बाहर आए गुरमीत राम रहीम ने जारी किया वीडियो एल्बम, गाने का टाइटल है 'देश की जवानी'
Gurmeet Ram Rahim New Video Song: पैरोल पर जेल से बाहर आए डेरा सच्चा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने अपना नया म्यूजिक वीडियो एल्बम 'देश की जवानी' (Mere Desh Ki Jawani) रिलीज किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Gurmeet Ram Rahim New Video Song: रेप मामले में जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Dera Sacha Sauda Chief Gurmeet Ram Rahim) पैरोल पर बाहर आ चुका है। जेल से बाहर आने के बाद गुरमीत राम रहीम ने अपना नया म्यूजिक वीडियो एल्बम 'देश की जवानी' (Mere Desh Ki Jawani) रिलीज किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। डेरा प्रमुख ने 'देश की जवानी' हिंदी सॉन्ग अपने यूट्यूब चैनल पर 6 फरवरी को रिलीज किया है, जिसपर अब तक 3.2 मिलियन व्यूज आ चुके है।
बता दें कि डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 2017 में 20 साल की जेल हुई थी। उनपर उनकी दो शिष्याओं ने बलात्कार का आरोप लगा था, जिसमें वो दोषी पाए गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 21 जनवरी को राम रहीम हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल से 40 दिन की पैरोल मिलने के बाद बाहर आए है। जेल से बाहर आते ही गुरमीत राम रहीम को देख के भविष्य की चिंता सताने लगी और उन्होंने एक म्यूजिक वीडियो रिलीज कर दिया।
देशभक्ति गाने की इस म्यूजिक वीडियो एल्बम के लिए गुरमीत राम रहीम अपनी इमेज को चमकाने की कोशिश और खुद को पास साफ दिखाने की जुगत में लगे हुए है। राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'बाबा राम रहीम के नए गाने को लांच करते हुए बहुत एक्साइटेड है।' तो वहीं, आपको बता दें कि इस वीडियो में राम रहीम खुद भी नजर आ रहे हैं। गाने का थीम है ड्रग और इस एल्बम के जरिए युवाओं को नशा छोड़ने की नसीहत दी जा रही है।
यूट्यूब वीडियो के डिटेल्स के मुताबिक, इस गाने के बोल, म्यूजिक, कंपोजर, गायक और निर्देशक कोई और नहीं खुद राम रहीम ही है। यह पहली बार नहीं है, जब पैरोल पर बाहर आकर गुरमीत राम रहीम ने कोई वीडियो सॉन्ग रिलीज किया हो। इससे पहले भी गुरमीत राम रहीम म्यूजिक वीडियो सॉन्ग रिलीज करते रहे है। बता दें, अक्टूर 2022 में भी राम रहीम को पैरोल मिली थी, उस वक्त भी उन्होंने एक म्यूजिक वीडियो 'साडि नित दिवाली' रिलीज किया था।
40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आए राम रहीम ने समर्थकों के सामने तलवार से बड़ा सा केक काटा था, जिसका वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। तो वहीं, अब म्यूजिक वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठा रहा है कि रेप और हत्या का एक दोषी पेरोल पर जेल से बाहर आनकर गाना कैसे बना रहा है और प्रवचन कैसे दे सकता है। पेरोल कुछ शर्तों के साथ दी जाती है। तो वहीं, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, SGPC के सदस्य ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की है।
Recommended Video

इस याचिका में हरियाणा सरकार द्वारा राम रहीम को दिए गए 40 दिन के पेरोल पर सवाल उठाया गया है। याचिकाकर्ताओं का ये भी कहना है कि राम रहीम के प्रवचन से सिख समुदाय के लोगों को ठेस पहुंची है। याचिका में भविष्य में हिंसा भड़कने की और सामाजिक शांति भंग होने की भी आशंका जताई गई है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications