खुलासा: नेपाल में है गुरमीत राम रहीम की हनीप्रीत, बार-बार बदल रही है लोकेशन

नई दिल्‍ली। डेरा सच्‍चा सौदा चीफ गुरमीत राम रहीम के हर काले कारनामों में शामिल उसकी कथित बेटी हनीप्रीत इंसां कहां है इसका पता चल गया है। डेरा सच्‍चा सौदा के उदयपुर संभाग के प्रमुख प्रदीप ने जानकारी दी है कि हनीप्रीत नेपाल में है। प्रदीप को शनिवार देर रात हरियाणा पुलिस ने हिरासत में लिया था। नेपाल पुलिस ने इस बात का दावा किया है। सूत्रों के अनुसार हनीप्रीत बिहार के रास्ते विराट नगर होते हुए नेपाल पहुंची है। नेपाल पहुंचने के बाद वह लगातार अपने ठिकाने बदल रही है। खबरों के अनुसार, नेपाल पुलिस ने हनीप्रीत की तलाश में काठमांडू, पोखरा, बुटवल और विराटनगर में तलाशी अभियान चला रखा है।

खुलासा: नेपाल में है गुरमीत राम रहीम की हनीप्रीत इंसां, बार-बार बदल रही है लोकेशन

जिसके बाद पूछताछ में उसने यह जानकारी दी। पुलिस ने प्रदीप का मोबाइल फोन जब्‍त कर लिया है और बताया जा रहा है कि पुलिस को इस मोबाइल से हनीप्रीत के बारे में अहम इनपुट मिले हैं। पुलिस का कहना है कि वो जल्‍द ही हनीप्रीत तक पहुंचने में कामयाब होंगे। आपको बता दें कि प्रदीप पर पंचकूला में हिंसा भड़काने का आरोप है। उल्‍लेखनीय है कि बीते 25 अगस्‍त को राम रहीम को सीबीआई की पंचकूला कोर्ट ने 2 साध्‍वियों के बलात्‍कार के मामले दोषी करार दिया था। राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला में मौजूद हजारों डेरा समर्थकों ने जमकर हिंसा फैलाई थी जिसमें 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

पूछताछ में प्रदीप ने पुलिस को बताया कि सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय से पंचकूला में भीड़ इकट्ठा करने का टारगेट मिला था। भीड़ जुटाने के लिए प्रदीप ने लोगों को 25-25 हजार रुपये देने का लालच दिया और उन्हें बस में भरकर उदयपुर से पंचकूला लेकर गया था। हनीप्रीत पर बाबा को भगाने और दंगा भड़काने की साजिश में शामिल होने का आरोप है। आपको बता दें कि राम रहीम ने अपने डेरे में एक खास जगह बनाई थी, जहां वो रात में पार्टियां करता था, जिसमें सिर्फ लड़कियों को बुलाया जाता था। यहां वो लड़कियों के साथ डांस करता था और उन लड़कियों को तलाश करता था, जो वर्जिन हों।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+