हत्या और रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे बाबा राम रहीम को गुपचुप तरीके से मिली पैरोल
हत्या और रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे बाबा राम रहीम को गुपचुप तरीके से मिली पैरोल
रोहतक: Gurmeet Ram Rahim parole: रेप और हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के मुखिया गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim Singh) को 24 अक्टूबर को गुपचुप तरीके से पैरोल दिया गया था। हरियाणा में सीएम मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली बीजेपी-जेजेपी की गठबंधन (Haryana BJP-JJP coalition government) सरकार ने बाब राम रहीम को 24 अक्टूबर को एक दिन के लिए पैरोल दिया था। रेप और हत्या मामले में दोषी पाए गए बाबा राम रहीम हरियाणा के रोहतक जेल में बंद है।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि राम रहीम को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए एक दिन का 24 अक्टूबर को पैरोल दिया गया था। राम रहीम की मां गुरुग्राम एक अस्पताल में भर्ती हैं। मां से मिलवाने के लिए गुरमीत राम रहीम को सुनियार जले से भारी सुरक्षा के साथ गुरुग्राम के हॉस्पिटल ले जाया गया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा पुलिस के 80 से 100 जवानों की एक टीम राम रहीम को लेकर अस्पताल पुलिस वैन में पहुंची थी। पुलिस वैन के अंदर चारों तरफ से पर्दा लगा हुआ था। अस्पताल के बेसमेंट पार्किंग में पुलिस वैन खड़ी की हुई थी।
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, रोहतक एसपी राहुल शर्मा ने कहा है कि उन्हें जेल सुपरिंटेंडेंट से राम रहीम के गुरुग्राम जाने के लिए सुरक्षा देने के लिए कहा गया था। इसलिए हमने 24 अक्टूबर की सुबह से शाम तक राम रहीम को सुरक्षा दी। अस्पताल में जाने और वहां जेल में आने तक सबकुछ शांति से हुआ।
रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इस बारे में सिर्फ राज्य के सीएम मनोहर लाल खट्टर और कुछ वरिष्ठ हरियाणा के सरकारी अधिकारियों को ही जानकारी थी। पुलिस के जवानों को भी इस बात का पता नहीं था कि आखिर वो किस को सुरक्षा देकर एस्कॉर्ट कर रहे हैं।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications