'वो विरोधी थे तो हुई तकरार...अब 'बाबू' कहा तो मिली खुशी', CM नीतीश से रिश्तों पर बोले बिहार के डिप्टी सीएम

नई दिल्ली, 12 अगस्त। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस के कई प्रमुख नेताओं से भी भेंट की। इस दौरान बिहार के डिप्टी सीएम भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केंद्र की एनडीए सरकार पर संवैधानिक संस्थानों बर्बाद करने का आरोप लगाया। वहीं तेजस्वी ने बिहार में दो विरोधी दलों के मिलन और सीएम नीतीश कुमार से अपने रिश्तों का भी जिक्र किया।

Tejashwi Yadav

जेडीए के महागठबंधन का हिस्सा बनने और बिहार में नई सरकार आने के बाद अब आरजेडी नेता जदयू से अपने स्नेहपूर्ण रिश्तों का जिक्र कर रहे हैं। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा 'जब हम विरोधी थे तब तकरार होती थी। एक बार नीतीश जी ने गुस्से में आकर मुझे 'अपने भाई जैसे दोस्त का बेटा' कहा लेकिन मुझे खुशी हुई। उन्होंने तब प्यार और रिश्ते की भावना दिखाई। दूसरी बार उन्होंने मुझे 'बाबू' कहा।

वहीं दूसरी ओर महागठबंधन के नेताओं से मुलाकात के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने एनडीए नेतृ्त्व वाली केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी यादव ने जनता को 'जुमला झूठ' बोलने के लिए बीजेपी की आलोचना की। उन्होंने कहा 'हमने महाराष्ट्र, एमपी और झारखंड में बीजेपी का सारा ड्रामा देखा - डरने वालों को डराओ, बेचने वालों को खरीदो। हमारे संवैधानिक संस्थान - सीबीआई, ईडी, आईटी - एक के बाद एक बर्बाद हो रहे हैं; पुलिस थाने से भी इनकी हालत बदतर है'।

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद कहा कि वो बिहार में नई सरकार बनने के बाद कल दिल्ली पहुंचे थे।उन्होंने शुक्रवार को कांग्रेस के प्रमुख नेता सोनिया गांधी, सीताराम येचुरी और डी राजा से मुलाकात की। तेजस्वी ने कहा कि सभी ने उन्हें बधाई और बिहार का फिर से सीएम बनने पर नीतीश कुमार की सरकार का स्वागत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+