डेंगू होने पर कोरोना का टेस्ट भी आ सकता है पॉजिटिव: रिसर्च

नई दिल्ली। डेंगू होने पर अगर किसी मरीज का कोविड19 टेस्ट किया जाता है तो ये पॉजिटिव आ सकता है। दो अध्ययनों में इस तरह की संभावना जताई गई है। इनमें एक अध्ययन इसराइल में और दूसरा वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद-भारतीय रासायनिक जीवविज्ञान संस्थान (CSIR-IICB) कोलकाता में हुआ है। स्टडी में कहा गया है कि डेंगू मरीज का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आ सकता है और ऐसी स्थिति में अगर उसकी दवाई बदली गई तो इलाज में नुकसान हो सकता है।

Dengue virus tests may sometimes return positive for coronavirus says research

Recommended Video

    Corona Vaccine पर गुड न्यूज़, Harsh Vardhan ने बताया India में कब से मिलेगी? | वनइंडिया हिंदी

    इसराइल में हुई स्टडी में पाया गया है कि एक हफ्ते में 55 ऐसे लोगों को कोरोना के लिए पॉजिटिव पाया गया, जिनको डेंगू होने के बाद अस्पताल लाया गया था। कोलकाता के आईआईसीबी में वरिष्ठ वैज्ञानिक सुभाषजीत विश्वास ने कहा है कि इस पर अभी हम बहुत स्पष्ट नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं लेकिन जैसा हमने पाया है कि डेंगू को अगर कोविड के तौर पर पहचाना जा सकता है तो इसके लिए बहुत सावधानी की जरूरत होगी।

    मेडिकल क्षेत्र के विशेषज्ञों का कहना है कि डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, वहीं कोरोना के केस भी रिकॉर्ड संख्या में सामने आ रहे हैं। डाक्टरों ने बताया कि यह मौसम वायरल संक्रमण फैलने का है। डेंगू के मरीजों में भी बहुत से लक्षण उसी तरह के हैं जैसे कोरोना के मामलों में पाए जाते हैं। इस तरह के मामले भी सामने आए कि अस्पतालों ने डेंगू के मरीज को कोरोना का रोगी समझ कर भर्ती कर लिया। लगातार डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं तो ऐसे में इस रिपोर्ट ने डॉक्टरों की चिंता बढ़ी दी है, क्योंकि अगर कोरोना और डेंगू की रिपोर्ट में घालमेल होता है तो इलाज के जदौरान से चुनौती बन जाएगा।

    एक तरफ डेंगू है तो वहीं देश में कोरोना वायरस का कहर भी लगातार जारी है। शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर ही कोरोना वायरस के 69878 नए मरीज सामने आए हैं, जिसके बाद कुल केस बढ़कर 2975702 हो गए हैं। पिछले एक दिन में कोरोना वायरस के कारण 945 लोगों की जान गई है, जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 55794 हो गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+